‘Hello… आपके लिए रिश्ता आया है’, शादी का झांसा देने वाले ठगों का पर्दाफाश

0
‘Hello… आपके लिए रिश्ता आया है’, शादी का झांसा देने वाले ठगों का पर्दाफाश


Last Updated:

Jhansi News: यूपी के झांसी जिले से एक बड़े साइबर ठगों का खुलासा हुआ है. यह गैंग लोगों को शादी का झांसा देकर उनके साथ ठगी करते थे. वहीं, विभिन्न बैंकों के सात खातों में 41 लाख रुपये के लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी फ्रीजिंग की कार्रवाई की जा रही है.

Zoom

झांसी: उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने शादी कराने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. थाना नवाबाद पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, मैकबुक, कंप्यूटर, एटीएम कार्ड, चेकबुक, बायोमैट्रिक मशीन समेत करीब 9 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है. वहीं, विभिन्न बैंकों के सात खातों में 41 लाख रुपये के लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी फ्रीजिंग की कार्रवाई की जा रही है.

झांसी में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना नवाबाद पुलिस और साइबर टीम ने शादी कराने के नाम पर लोगों को ठगने वाले फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का खुलासा किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि राय कॉलोनी स्थित एक मकान में फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है. अपर नगर मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा और वहां से 9 महिलाओं समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

सैलरी के साथ मिलता था कमीशन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नौकरी के नाम पर कॉल सेंटर में काम करते थे और शादी कराने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद संचालकों के बताए बैंक खातों और क्यूआर कोड पर रकम जमा कराई जाती थी. कर्मचारियों को हर महीने वेतन के साथ कमीशन भी दिया जाता था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 एंड्रॉयड मोबाइल, 17 कीपैड मोबाइल, एक मैकबुक, सात सीपीयू, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन, एटीएम कार्ड, चेकबुक, रजिस्टर, फाइलें और ठगी की रकम से खरीदे गए आभूषण बरामद किए हैं.

खाते से इतने लाख ट्रांजेक्शन की जानकारी
पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है. इसके अलावा पुलिस को विभिन्न बैंकों के सात खातों में करीब 41 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. इन खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस गिरोह के नेटवर्क और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *