High Paying Jobs : 50 हजार से अधिक सैलरी देने में नोएडा नंबर-1, दूसरे नंबर पर है ये शहर

0
High Paying Jobs : 50 हजार से अधिक सैलरी देने में नोएडा नंबर-1, दूसरे नंबर पर है ये शहर


Last Updated:

High Paying Jobs: यूपी की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला नोएडा सैलरी देने के मामले में भी नंबर-1 है. यहां चार लाख से अधिक लोगों को मंथली 50 हजार रुपये से अधिक सैलरी मिलती है. यह जानकारी कॉर्पोरेट मंत्रालय, आयकर औ…और पढ़ें

50 हजार से अधिक सैलरी देने में नोएडा नंबर-1, दूसरे नंबर पर है ये शहरHigh Paying Jobs: नोएडा यूपी की जीडीपी में 10% से अधिक योगदान करता है.
High Paying Jobs: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला नोएडा ने एक नया कीर्तिमान बनाया है. यह शहर प्रदेश में सबसे अधिक सैलरी देने वाली नौकरियों का गढ़ है. कॉर्पोरेट मंत्रालय, आयकर और उद्योग विभाग की ओर से 2023-24 में किए गए सर्वे के अनुसार, हाई-पेइंग जॉब के मामले में नोएडा प्रदेश में पहले स्थान पर है.

सर्वे के अनुसार, नोएडा में चार लाख से अधिक लोग 50 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक सैलरी वाली नौकरी कर रहे हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर गाजियाबाद है. वहां 50 हजार से अधिक सैलरी पाने वाले दो लाख लोग हैं. यह आंकड़ा बताता है कि दिल्ली-एनसीआर से जुड़े इन इलाकों में रोजगार और बेहतर पैकेज वाली नौकरियों की उपलब्धता सबसे अधिक है.

प्रति व्यक्ति आय में भी अव्वल

यूपी सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जिला प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी अव्वल है. साल 2024-25 में गौतमबुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति आय 10.17 लाख रुपये रही है. वहीं साल 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 6,47557 रुपये और 2022-23 में 6.72 लाख रुपये थी. दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: लखनऊ और गाजियाबाद हैं.

राज्य की जीडीपी में 10% का योगदान

गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा का योगदान उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 10 फीसदी से अधिक है. एनसीआर में आने वाला यह शहर आईटी, कोर्पोरेट, ऑटोमोबाइल, स्टार्टअप और वित्तीय सेवाओं का हब बन चुका है.

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें

homecareer

50 हजार से अधिक सैलरी देने में नोएडा नंबर-1, दूसरे नंबर पर है ये शहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *