Himachal Cloudbursts: रामपुर और पूह में फटे बादल, सामने आया भयानक वीडियो, देख लग जाएगा डर

0
Himachal Cloudbursts: रामपुर और पूह में फटे बादल, सामने आया भयानक वीडियो, देख लग जाएगा डर


Last Updated:

Rampur News: हिमाचल प्रदेश के रामपुर और किन्नौर के पूह इलाके में बुधवार को बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं. हालांकि किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और र…और पढ़ें

रामपुर और पूह में फटे बादल, सामने आया भयानक वीडियो, देख लग जाएगा डरबादल फटने का वायरल वीडियो.
रामपुर. हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल और किन्नौर जिले के पूह क्षेत्र में बुधवार को बादल फटने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. रामपुर के फांचा पंचायत के नंती गांव में बादल फटने की पुष्टि एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की. वहीं, पूह के होजो नाले में भी बादल फटने से भारी बाढ़ आ गई, जिससे क्षेत्र में ऊठाऊ सिंचाई परियोजना को नुकसान पहुंचा है.

हालांकि, दोनों घटनाओं में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन ने सतर्कता के मद्देनजर त्वरित कदम उठाए हैं. पूह में आई बाढ़ के दौरान भारत-तिब्बत सीमा पर सड़क निर्माण में लगे निजी कंपनी के मजदूर डरे तो जरूर, लेकिन सभी सुरक्षित हैं. एसडीएम रामपुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, ग्रीनको कंपनी और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच सामुदायिक संचार प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

नंती और गानवी क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि यहां नदी-नालों और ढलानों में अचानक जल स्तर बढ़ने की संभावना रहती है. स्थानीय लोगों को नदी-नालों के पास जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की टीमें और जरूरी उपकरण तैयार रखे हैं. साथ ही, मौसम विभाग की भविष्यवाणियों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी बदलाव की सूचना तुरंत लोगों तक पहुंचाई जा सके.

ग्राम पंचायत फांचा के प्रधान ने भी स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन या पंचायत को दें. गौरतलब है कि पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटना, भूस्खलन, सड़क अवरोध, और जलापूर्ति प्रभावित होने जैसी समस्याएं आम हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन, पंचायत और निजी कंपनी मिलकर क्षेत्र की निगरानी और आवश्यक प्रबंध कर रहे हैं.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

रामपुर और पूह में फटे बादल, सामने आया भयानक वीडियो, देख लग जाएगा डर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *