Honeymoon Murder Case: सोनम का हुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट, रिपोर्ट ऐसी… 7 दिन बाद फिर होगा अल्ट्रासाउंड

0
Honeymoon Murder Case: सोनम का हुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट, रिपोर्ट ऐसी… 7 दिन बाद फिर होगा अल्ट्रासाउंड


Last Updated:

Sonam Raghuwanshi News: सोनम रघुवंशी का प्रेग्नेंसी टेस्ट किया गया. जिसके बाद जो रिपोर्ट सामने आई वह स्पष्ट नहीं थी. अब 7 दिन बाद अल्ट्रासाउंड किया जाएगा. आइए जानते हैं पूरा मामला.

सोनम रघुवंशी का प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ है. (फाइल फोटो)

गाजीपुर. राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की मेडिकल जांच की प्रक्रिया सोमवार को पूरी कर ली गई. डॉक्टरों की तीन सदस्यीय महिला मेडिकल टीम ने सोनम का विस्तार से मेडिकल मेडिकल जांच की, जिसमें उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति की गहन जांच की गई. डॉक्टरी सूत्रों के मुताबिक, सोनम बेहद डरी हुई और मानसिक रूप से सदमे में दिखाई दी. जांच के दौरान उसे कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसे देखते हुए सुबह से उसे एनर्जी ड्रिंक और जूस दिए गए. रिपोर्ट के अनुसार, सोनम के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या इंजरी नहीं पाई गई है.

सबसे अहम बात यह रही कि सोनम का प्रेगनेंसी टेस्ट भी किया गया, जिसकी रिपोर्ट स्पष्ट नहीं आ सकी है. डॉक्टरों के पैनल ने इसे “इनकनक्लूसिव” करार दिया है और सुझाव दिया है कि एक सप्ताह बाद सोनम का अल्ट्रासाउंड दोबारा किया जाए. डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती स्टेज में टेस्ट का सटीक परिणाम मिलना मुश्किल होता है, इसलिए कुछ दिनों का इंतजार जरूरी है.

प्रेगनेंसी टेस्ट की अस्पष्ट रिपोर्ट ने मामले में एक नया और संवेदनशील मोड़ जोड़ दिया है, जिससे जांच एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ गई है. मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेघालय पुलिस, जो पहले से सोनम को अपनी कस्टडी में लेने गाजीपुर पहुंची थी, उसे लेकर रवाना हो गई है. अब सोनम से पूछताछ का अगला दौर मेघालय में होगा, जहां पुलिस उसे लेकर घटनास्थल और जांच से जुड़े अन्य पहलुओं की तह में जाएगी. मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून पर गईं सोनम रघुवंशी अब अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है.

17 दिन तक रहस्यमयी ढंग से गायब रहने के बाद सोनम रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंची. यहां से अब उन्हें मेघालय पुलिस अब गाजीपुर से रवाना हो गई है. सीजेएम अदालत में पेशी के बाद कोर्ट ने मेघालय पुलिस को सोनम की 72 घंटे की कस्टडी रिमांड दी है. इसके बाद भारी सुरक्षा के बीच पुलिस टीम सोनम को लेकर शिलॉन्ग के लिए रवाना हुई.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

सोनम का हुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट, रिपोर्ट ऐसी… 7 दिन बाद फिर होगा अल्ट्रासाउंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *