IAS रिंकू सिंह राही बेइज्जती, अपना ही ऑफिस के लिए घंटों खड़े रहे नए SDM
Last Updated:
IAS Rinku Singh Rahi : उत्तर प्रदेश के जालौन से प्रशासनिक अव्यवस्था का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात चर्चित आईएएस (IAS) अधिकारी रिंकू सिंह राही को नए तहसील परिसर में बैठने के लिए चेंबर तक नसीब नहीं हुआ. कलेक्ट्रेट से कार्यालय स्थानांतरित होने के बाद, चेंबर आवंटित न होने के कारण आईएएस राही दोपहर 3 बजे से अपना सामान लेकर दफ्तर के बाहर ही बैठे रहे. हद तो तब हो गई जब चेंबर न मिलने पर उन्होंने पूरी रात बाहर ही रुकने का फैसला कर लिया. इस घटना से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मचा हुआ है.
आईएएस रिंकु सिंह राही अपने चैंबर के लिए इंतजार करते हुए
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन एक आईएएस (IAS) अधिकारी आईएएस रिंकू सिंह राही को फजीहत का सामना करना पड़ा. जालौन में एसडीएम (न्यायिक) के पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राही अपने ही बैठने के लिए चेंबर (ऑफिस) के लिए तरसते नजर आए. हाल ही में जालौन में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) का कार्यालय कलेक्ट्रेट से नवीन तहसील में शिफ्ट किया गया है. जब आईएएस रिंकू सिंह राही अपने नए कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके बैठने के लिए कोई चेंबर ही आवंटित नहीं किया गया है.
चेंबर का आवंटन न होने के कारण आईएएस रिंकू सिंह राही दोपहर करीब 3 बजे से ही नए तहसील परिसर में कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे. इतना ही नहीं, उनके कार्यालय का जरूरी सामान और फाइलें भी बाहर खुले में ही रखी रहीं. घंटों इंतजार करने के बाद भी जब स्थानीय प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई चेंबर या बैठने की जगह मुहैया नहीं कराई गई, तो हालात बेहद असहज हो गए.
रात भी बाहर गुजारने का फैसला
सिस्टम की इस भारी अनदेखी और बेरुखी के बाद आईएएस राही ने भी हार नहीं मानी. बताया जा रहा है कि चेंबर आवंटन न होने पर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराते हुए रात में भी तहसील परिसर के बाहर ही रुकने का कड़ा निर्णय लिया. एक आईएएस अधिकारी के इस तरह खुले में रात गुजारने की खबर जैसे ही फैली, तहसील परिसर और पूरे जिले के प्रशासनिक अमले में चर्चाओं और गॉसिप का दौर तेज हो गया.
पत्र लिखकर आधी सैलरी की मांग की थी
अपनी ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए जाने जाने वाले आईएएस (IAS) अधिकारी रिंकू सिंह राही ने राज्य सरकार को पत्र लिख कर फिर से चर्चा में आए थे. हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को एक पत्र लिखा था. अपने इस पत्र में उन्होंने सरकार से कहा है कि उन्हें पिछले काफी समय से कोई ठोस काम नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते वह खाली बैठे हैं. उन्होंने अपने पत्र में मांग रखी है कि सरकार या तो उन्हें आधी सैलरी दे, या फिर उनका ट्रांसफर दूसरे कैडर में कर दे.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …
और पढ़ें