IIT वाले बाबा अभिषेक मिश्रा पकड़े गए, मथुरा में युवतियों का करते थे यौन शोषण

0
IIT वाले बाबा अभिषेक मिश्रा पकड़े गए, मथुरा में युवतियों का करते थे यौन शोषण


Last Updated:

Mathura Latest News: उत्तर प्रदेश में हर गली-मौहल्ले में आपको साधू-संत देखने को मिल जाएंगे. वैसे आज कल तो मथुरा में कई डिग्री वाले पढ़े लिखे भी युवा साधु-संत बनकर रह रहे हैं. एक ऐसे ही IIT पासआउट बाबा मथुरा में जाकर रह रहे थे, जिन्हें अब पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में पकड़ लिया है. इस बाबा कि उम्र कोई ज्यादा नहीं बस 29 साल है. लेकिन कारनामे इनके हैरान कर देने वाले है. आइए बाबा के बारे में विस्तार से जानते है.

Zoom

आरोपी की तस्वीर.

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां युवतियों को बहला-फुसलाकर और कथित रूप से ब्रेनवॉश कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक IIT पासआउट बाबा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि आरोपी युवक-युवतियों को अपने समूह में शामिल करता था और फिर उनके साथ मानसिक रूप से प्रभावित कर आपत्तिजनक गतिविधियों को अंजाम देता था.

गोवर्धन थाना पुलिस ने अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास नामक आरोपी को राधाकुंड के शेरगढ़िया मोहल्ले से गिरफ्तार किया है. आरोपी मूल रूप से भुवनेश्वर, उड़ीसा का रहने वाला है और वर्तमान में गोवर्धन क्षेत्र में रह रहा था. पुलिस के अनुसार आरोपी युवतियों को अपने प्रभाव में लेकर उन्हें समूह से जोड़ता था. आरोप है कि वह युवकों और युवतियों का ब्रेनवॉश कर तथाकथित गंधर्व विवाह कराता था और बाद में उन्हीं युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था.

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवती ने गोवर्धन थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सुरेश चंद रावत एसपी ग्रामीण पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उससे पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने आगे बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि उसके संपर्क में और कितने युवक-युवतियां आए थे, कहीं अन्य पीड़ित भी तो नहीं हैं. फिलहाल गोवर्धन पुलिस आरोपी के नेटवर्क और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *