IPS अंशिका वर्मा की जांबाजी की कहानी, 72 घंटे में छुड़ा ले आईं बच्चे को

0
IPS अंशिका वर्मा की जांबाजी की कहानी, 72 घंटे में छुड़ा ले आईं बच्चे को


Last Updated:

IPS Story: आईपीएस अंशिका वर्मा एक बार फिर अपनी जांबाजी के कारण चर्चा में हैं. उन्होंने महज 72 घंटे के भीतर अपह्रत ऋषभ नाम के बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचा लिया. बच्चे के रेस्क्यू की जिम्मेदारी आईपीएस अंशिका वर्मा को सौंपी गई थी. इसके बाद उन्होंने अपनी 25 महिलाओं वाली एसओजी टीम को अपने साथ लिया और इस चैलेंज का सामना किया.

Zoom

आईपीएस अंशिका वर्मा ने बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया.

बरेलीः आप अगर किसी जटिल ऑपरेशन को सकुशल संपन्न कराने में सफल हो जाएं तो खुशी तो बनती ही है. ऐसी ही खुशी आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा के सामने आई है, जहां अंशिका वर्मा ने 3 दिन पहले अपहृत हुए एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे को महिला एसओजी टीम के साथ मिलकर बदमाशों के चुंगल से मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद कर लिया और जब उस डेढ़ साल के मासूम ऋषभ को अंशिका वर्मा के सामने लाया गया तो वह अपनी ममता को रोक ना सकीं. उन्होंने बच्चे को गोद में ले लिया जमकर दुलार किया.

बच्चे को ढूंढने का टास्क मिला था IPS अंशिका वर्मा को
दरअसल, उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल थाना आंवला के मनोना धाम से तीन दिन पहले बदमाशों ने डेढ़ साल के मासूम ऋषभ का अपहरण कर लिया था. बरेली की एसपी साउथ आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा को मासूम ऋषभ को बरामद करने का टास्क दिया गया था. अंशिका वर्मा के नेतृत्व में महिला एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया. सीसीटीवी वीडियो और लोकेशन के बाद पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई. लेकिन मासूम ऋषभ सुरक्षित रहे यह बड़ी चुनौती थी. बदमाशों के पास हथियार भी थे. पुलिस टीम पर बदमाश लगातार पर फायर कर रहे थे.

बच्चे को गोद में लेकर प्यार करती रहीं IPS अंशिका वर्मा
ऑपरेशन जटिल था. लेकिन अंशिका वर्मा ने सुझबुझ से काम लिया और मुठभेड़ के बाद मासूम ऋषभ को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. इस दौरान दो बदमाशों को गोली भी लग गई. मासूम ऋषभ को देख अंशिका वर्मा अपनी ममता को नहीं रोक सकी और अपनी गोद में लेकर जमकर प्यार दुलार किया. अंशिका वर्मा चर्चित आईपीएस अधिकारी हैं.

अंशिका वर्मा ने तैयार की हैं 25 महिला सिपाहियों की SOG टीम
हाल ही में संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ शादी संपन्न होने के बाद वह ड्यूटी पर वापस आई हैं. अंशिका वर्मा ने बरेली में बदमाशों और अपराधियों से निपटने के लिए करीब 25 जांबाज़ महिलाओं की एसओजी टीम तैयार की है, जिसने मासूम बच्चे का अपहरण करने वाले बदमाशों के दांत खट्टे कर दिए और मासूम ऋषभ को सुरक्षित सकुशल बरामद कर लिया.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *