ITI पास युवाओं के लिए खुशखबरी: सहारनपुर में 13 अगस्त को रोजगार मेला, सीधी भर्ती

0
ITI पास युवाओं के लिए खुशखबरी: सहारनपुर में 13 अगस्त को रोजगार मेला, सीधी भर्ती


Last Updated:

Saharanpur Rojgar Mela 2026: सहारनपुर के राजकीय ITI परिसर में 13 अगस्त 2026 को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मुख्यमंत्री मिशन रोजगार’ के तहत आयोजित इस मेले में हीरो मोटोकॉर्प, इंडिया यामाहा मोटर और वेलकम इंडिया जैसी देश की नामचीन कंपनियां भाग ले रही हैं. इसमें 10वीं, 12वीं और ITI पास 18 से 26 वर्ष के युवा सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी पा सकते हैं. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ इसमें शामिल हो सकते हैं.

Top Deals Inside

Saharanpur Rojgar Mela 2026: सालों की मेहनत और पढ़ाई-लिखाई के बाद रोजगार की राह देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार अवसर सामने आया है. सहारनपुर में एक बार फिर बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. इस बार के रोजगार मेले की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें मुख्य रूप से ITI पास अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का सीधा अवसर मिलेगा. उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मुख्यमंत्री मिशन रोजगार’ के तहत आयोजित होने वाले इस मेले में देश की नामचीन कंपनियां युवाओं को रोजगार का मौका देने पहुंच रही हैं.

13 अगस्त को राजकीय ITI परिसर में आयोजन
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सहारनपुर जिले में समय-समय पर रोजगार मेलों का सफल आयोजन किया जाता रहा है, जिसके माध्यम से सैकड़ों युवाओं को रोजगार प्राप्त होता है. इसी क्रम में, आगामी 13 अगस्त 2026 को ‘राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान’ (निकट विकास भवन, दिल्ली रोड, सहारनपुर) के परिसर में इस विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.

हीरो और यामाहा जैसी दिग्गज कंपनियां करेंगी भर्ती
सहारनपुर में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में देश की तीन प्रमुख व प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (हरिद्वार), इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड (ग्रेटर नोएडा) और वेलकम इंडिया लिमिटेड (मथुरा). मेले के दौरान तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से किया जाएगा.

पात्रता, आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेज
इस मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का 10वीं या 12वीं के साथ-साथ ITI उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त 2026 (दिन बृहस्पतिवार) को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक अपने बायोडाटा (Resume) और सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

रोजगार संगम और NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का मौका
उल्लेखनीय है कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और नियोक्ता कंपनियों को एक ही मंच पर लाना है, ताकि कंपनियां अपनी आवश्यकतानुसार सही प्रतिभा का चयन कर सकें और युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार मिल सके. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इन मेलों के माध्यम से 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं को 10 हजार से 35 हजार रुपये तक के आकर्षक वेतन पर प्लेसमेंट मिलता है. इसके लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) तथा नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (ncs.gov.in) पर पंजीकरण करा सकते हैं.

मुजफ्फरनगर और शामली के युवाओं व छात्राओं को भी अवसर
इस रोजगार मेले की एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें केवल सहारनपुर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सहारनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों मुजफ्फरनगर और शामली के अभ्यर्थी और छात्राएं भी हिस्सा ले सकते हैं. छात्राओं के लिए भी यह एक विशेष अवसर है. अभ्यर्थी मेले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के साथ-साथ सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचकर भी अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *