ITI-पॉलिटेक्निक किए हो? सरकार दे रही हैं फ्री ट्रेनिंग, रोजगार के मिलेंगे अवसर
Last Updated:
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के युवाओं के लिए खुशखबरी है. यूपी सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 80 युवाओं को सूर्यमित्र बना रही है. जिसके लिए 45 दिन की मुफ्त ट्रेनिंग लखनऊ में दी जाएगी, जिसमें तकनीकी…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- लखीमपुर खीरी के 80 युवाओं को फ्री सौर ऊर्जा ट्रेनिंग दी जाएगी.
- 45 दिन की ट्रेनिंग लखनऊ में होगी जिसमें तकनीकी ज्ञान और मरम्मत सिखाई जाएगी.
- योजना में आईटीआई या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी.
लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अब जिले के 80 युवाओं को सूर्यमित्र बनने का मौका मिलेगा. सूर्यमित्र बनने के बाद युवा न सिर्फ रोजगार पा सकेंगे, बल्कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं. सरकार ने अगले 5 साल में पूरे उत्तर प्रदेश में 30,000 युवाओं को सूर्यमित्र के रूप में तैयार करने का लक्ष्य रखा है, ताकि प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके.
इस योजना के तहत चयनित युवाओं को लखनऊ में 45 दिन की पूरी तरह फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी. लखीमपुर खीरी के यूपी नेडा (NEDA) अधिकारी कमलेश सिंह यादव ने बताया कि युवाओं का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. खास बात यह है कि इस ट्रेनिंग के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.
इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
यह मौका खासतौर पर उन युवाओं के लिए है, जिन्होंने आईटीआई या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया है. ट्रेनिंग में सौर ऊर्जा से जुड़े तकनीकी ज्ञान, उपकरणों की मरम्मत और सोलर सिस्टम लगाने की पूरी जानकारी दी जाएगी. इसके बाद युवा चाहें तो खुद का काम शुरू कर सकते हैं या किसी सोलर कंपनी में नौकरी हासिल कर सकते हैं.