Kannauj News: मीठा हो या नमकीन, कन्नौज का इत्र हर व्यंजन में लाता है लाजवाब स्वाद और खुशबू का जादू!

0
Kannauj News: मीठा हो या नमकीन, कन्नौज का इत्र हर व्यंजन में लाता है लाजवाब स्वाद और खुशबू का जादू!


Last Updated:

Kannauj News: कन्नौज, उत्तर प्रदेश का इत्र नगरी के नाम से मशहूर शहर, सिर्फ अपनी खुशबू के लिए ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है. यहां का गुलाब, केवड़ा और खस जैसे इत्र खाने-पीने के व्यंजन को…और पढ़ें

कन्नौज: उत्तर प्रदेश का कन्नौज जिला, जिसे इत्र नगरी के नाम से जाना जाता है, अपनी सुगंध से पूरी दुनिया को मोहित करता है, साथ ही यहां के जायके भी लोगों का दिल जीत लेते हैं. इसी खुशबूदार शहर में स्वाद का तड़का भी कम नहीं है. कन्नौज के मीठे पकवान जैसे पेड़ा, गुजिया और हलवा लोगों की पसंद बने हुए हैं, तो वहीं नमकीन स्नैक्स हर महफ़िल का जायका बढ़ा देते हैं. स्थानीय लोग मानते हैं कि यहां का स्वाद और सुगंध दोनों ही इस शहर की आत्मा हैं. यानी कन्नौज में कदम रखते ही एक ओर इत्र की महक मन को भिगो देती है, तो दूसरी ओर स्वादिष्ट व्यंजन पेट और दिल दोनों को तृप्त कर देते हैं. यही कारण है कि कन्नौज न सिर्फ खुशबूओं का शहर है बल्कि जायके और महक का अद्भुत संगम भी है.

जानिए कौन-कौन से इत्र हैं खास
यहां की गलियों में चलते ही एक ओर गुलाब और केवड़ा जैसे अनमोल इत्रों की खुशबू फैली मिलती है, तो दूसरी ओर दुकानों पर सजे मीठे और नमकीन व्यंजन हर किसी को खींच लाते हैं. कन्नौज में इत्र बनाने की परंपरा हजारों साल पुरानी है. खस, गुलाब, केवड़ा और अन्य फूलों से तैयार किए गए ये इत्र न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी बेहद पसंद किए जाते हैं. शादी-ब्याह हो, त्योहार या खास मौके, कन्नौज का इत्र हर उत्सव को खास बना देता है.

क्या बोले इत्र व्यापारी
इत्र व्यापारी निशीष तिवारी बताते हैं कि कन्नौज की यही अनोखी पहचान इसे पूरे भारत में खास बनाती है. यहां महक भी है और मज़ा भी. कन्नौज में बनने वाले कुछ ऐसे इत्र हैं जो खाने वाले व्यंजन को भी स्वादिष्ट बना देते हैं. कन्नौज में बनने वाले इन इत्रों की डिमांड भी जमकर होती है और यह हर महफ़िल की शोभा बढ़ा देते हैं.

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मीठा हो या नमकीन, कन्नौज का इत्र हर व्यंजन में लाता है लाजवाब स्वाद!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *