Kanpur Airport: उड़ान से पहले कानपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, क्रू मेंबर से यात्रियों तक के उड़े होश, रोकनी पड़ी फ्लाइट, जानें ऐसा क्या हुआ?

0
Kanpur Airport: उड़ान से पहले कानपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, क्रू मेंबर से यात्रियों तक के उड़े होश, रोकनी पड़ी फ्लाइट, जानें ऐसा क्या हुआ?


Last Updated:

Kanpur Airport Flights: दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट को कानपुर एयरपोर्ट पर उस वक्त रोकना पड़ा, जब उड़ान से पहले केबिन में चूहा दिखाई दिया. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रियों को डी-बोर्ड किया गया और विमान में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

कानपुर: यूपी के कानपुर एयरपोर्ट (Kanpur Airport) पर रविवार को कुछ ऐसा हुआ कि क्रू मेंबर से लेकर यात्री तक सबके होश उड़ गए और फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई. जी हां.. तुरंत फ्लाइट को रोकना पड़ा और सभी यात्रियों को विमान से डी-बोर्ड कर एयरपोर्ट लाउंज में भेजा दिया गया. अब आप भी सोच में पड़ गए होगे कि ऐसा क्या हुआ? तो आपको बता दें, कानपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के दौरान फ्लाइट के केबिन में ‘चूहा’ घुस आया.

‘चूहे’ के कारण फ्लाइट को तुरंत उड़ान भरने से रोक दिया गया. साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी यात्रियों को डी-बोर्ड कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ्लाइट दोपहर 2:10 बजे दिल्ली से कानपुर एयरपोर्ट पहुंची थी और इसे 2:50 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी. लेकिन, उड़ान से कुछ समय पहले ही क्रू मेंबर ने केबिन में एक चूहे को घूमते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया.
चूहे के लिए शुरू हुआ ‘सर्च ऑपरेशन’
एयरलाइंस के टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू ने मिलकर विमान के अंदर ‘सर्च ऑपरेशन’ शुरू कर दिया. विमान के हर हिस्से की गहनता से जांच की जा रही है. ताकि, यह सुनिश्चित किया जा सके कि उड़ान के दौरान किसी भी तरह का सुरक्षा जोखिम न हो.

यात्री सुरक्षित, लेकिन उड़ान में देरी
सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारकर एयरपोर्ट लाउंज में भेजा गया. कुछ यात्रियों ने इस अनअपेक्षित देरी पर नाराजगी जाहिर की, लेकिन अधिकतर ने इस कदम को सुरक्षा के लिहाज से सही बताया. एयरलाइन प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जब तक चूहे का पता नहीं चलता और विमान को पूरी तरह से सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक उड़ान को इजाज़त नहीं दी जाएगी.

यात्रियों ने जताई नाराजगी
इस घटना के चलते खबर लिखे जाने तक फ्लाइट में एक घंटे से ज़्यादा की देरी हो चुकी थी. एयरलाइन ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा और सुविधा ही उनकी पहली प्राथमिकता है. हालांकि, कुछ यात्रियों ने देरी होने के कारण इस घटना पर नाराजगी भी जताई. तो वहीं, कुछ यात्रियों ने एयरलाइन के इस कदम को सुरक्षा की दृष्टि से उचित माना.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

उड़ान से पहले कानपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप,क्रू मेंबर से यात्रियों तक के उड़े होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *