Kanpur News : अब रीढ़ की सर्जरी करेंगे रोबोट, नहीं लगाने पड़ेंगे दिल्ली-मुंबई के चक्कर, कानपुर बनेगा सबसे बड़ा गढ़

0
Kanpur News : अब रीढ़ की सर्जरी करेंगे रोबोट, नहीं लगाने पड़ेंगे दिल्ली-मुंबई के चक्कर, कानपुर बनेगा सबसे बड़ा गढ़


Last Updated:

LLR Hospital Kanpur : इसका ट्रायल भी कानपुर के मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गया है. इस नई सुविधा का सीधा फायदा कानपुर समेत 18 जिलों के मरीजों को होगा. रोबोटिक तकनीक से सर्जरी 99.9 प्रतिशत तक सफल रहती है.

कानपुर. रीढ़ की हड्डी यानी स्पाइन की गंभीर सर्जरी वाले मरीजों के लिए गुड न्यूज है. कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एलएलआर अस्पताल आने वाले कुछ महीनों में रोबोटिक तकनीक से सर्जरी शुरू करने जा रहा है. इसका ट्रायल भी कानपुर के मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गया है. इस नई सुविधा का सीधा फायदा कानपुर समेत 18 जिलों के हजारों मरीजों को मिलेगा, जिन्हें अब बड़े शहरों या प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
अभी तक स्पाइन सर्जरी में 15 से 20 प्रतिशत तक खतरा बना रहता था. डॉक्टरों को सी-आर्म मशीन से 50 से 60 बार एक्सरे लेने पड़ते थे. इससे रेडिएशन का खतरा मरीज, डॉक्टर और स्टाफ सभी पर मंडराता था. लेकिन अब रोबोट की मदद से यह खतरा लगभग खत्म हो जाएगा. डॉक्टरों का कहना है कि रोबोटिक तकनीक से की गई सर्जरी 99.9 प्रतिशत तक सफल रहती है.

मरीज और डॉक्टर दोनों सुरक्षित
एलएलआर अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष सिंह का कहना है कि अब तक स्पाइन की सर्जरी करते समय मरीज की जान पर 15 से 20 प्रतिशत तक खतरा बना रहता था. एक्सरे की बार-बार जरूरत पड़ने से रेडिएशन का असर डॉक्टर और स्टाफ तक पर पड़ता था, लेकिन रोबोटिक सर्जरी के आने से मरीज पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और डॉक्टर भी बिना किसी खतरे के काम कर पाएंगे. कानपुर का यह अस्पताल पहले से ही आसपास के 18 जिलों के मरीजों का सबसे बड़ा सहारा है. यहां गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार इलाज कराने के लिए आते हैं. जब रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी तो इन्हें दिल्ली या महंगे अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी. अब कानपुर में ही बड़े और जटिल ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से हो सकेंगे.

अब गाजीपुर में नहीं फंसेगा किसी का पहिया! दशकों पुरानी टेंशन पर तेजी से हो रहा काम

तेज और आधुनिक
विशेषज्ञों के अनुसार, रोबोट बहुत बारीकी और सटीकता से काम करता है. स्पाइन जैसी जगह पर जहां थोड़ी-सी गलती खतरनाक हो सकती है, वहां रोबोट डॉक्टर को सही दिशा दिखाता है. इससे ऑपरेशन कम समय में हो जाता है, मरीज को ज्यादा खून नहीं बहाना पड़ता और अस्पताल में लंबा भर्ती भी नहीं रहना पड़ता. डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से और भी आधुनिक सर्जरी की जाएगी. यह तकनीक मरीजों के लिए वरदान साबित होगी. जैसे ही यह सुविधा कानपुर में शुरू होगी, हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर में भारी सुधार होगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

अब रीढ़ की सर्जरी करेंगे रोबोट, कानपुर बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा गढ़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *