LIVE: अवैध ईदगाह पर चले 4 बुलडोजर, इमामबाड़े को खुद तोड़ने लगे मुसलमान लोग
Last Updated:
Sambhal Imambara Bulldozer Action LIVE: संभल के बिछौली में इस वक्त बड़ा प्रशासनिक एक्शन जारी है. अवैध ईदगाह को बुलडोजर से ढहा दिया गया है और अब प्रशासन चार बुलडोजरों के साथ इमामबाड़े की ओर बढ़ रहा है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. संभल में हो रही प्रशासन की कार्रवाई को देखने के लिए जुड़े रहे इस लाइव ब्लॉग के साथ.
संभल में बुलडोजर एक्शन.
यूपी के संभल में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. सुबह-सुबह भारी पुलिसबल के साथ प्रशासन बिछौली गांव में अवैध ईदगाह और इमामबाड़े को तोड़ने 4 बुलडोजर लेकर पहुंची थी. अवैध ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन कर जमींदोज कर दिया गया है. वहीं इमामबाड़ा को खुद मुस्लिम समुदाय के लोग तोड़ने लगे. जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम पहुंची और मुस्लिम समुदाय को रोका गया. अब कुछ देर बाद प्रशासन खुद इमामबाड़े को तोड़ने का कार्य बुलडोजर से करेगी.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें