LIVE: किसने दी लेखपाल भर्ती परीक्षा, किसका छूट गया एग्‍जाम, कैसा रहा पेपर? जानें सबकुछ

0
LIVE: किसने दी लेखपाल भर्ती परीक्षा, किसका छूट गया एग्‍जाम, कैसा रहा पेपर? जानें सबकुछ


Last Updated:

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट रहा. करीब 13 लाख आवेदनों में से पीईटी मेरिट के आधार पर चुने गए 3,66,712 उम्‍मीदवारों ने आज मुख्‍य परीक्षा दी. प्रयागर…और पढ़ें

Zoom

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE, UP Lekhpal Recruitment, UPSSSC Latest Exam News: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा हो गई.

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश में आज लाखों युवाओं की नजर लेखपाल भर्ती परीक्षा पर टिकी है. यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की मुख्य परीक्षा सुबह 10 बजे से थी, जिसके लिए प्रदेश के 44 जिलों में 861 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस परीक्षा में 3.66 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए. प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तीन लेयर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और मजिस्ट्रेट स्तर तक की तैनाती की गई थी. उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा आज यानी 21 मई को आयोजित की गई. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में हुई. इसके लिए प्रदेश के 44 जिलों में 861 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां की गई थी. आयोग और जिला प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विशेष इंतजाम किए थे.

13 लाख आवेदन, लेकिन मुख्य परीक्षा में 3.67 लाख 

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए करीब 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था हालांकि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET 2025 के मेरिट के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए 3.67 लाख अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई.इस भर्ती में एक पद के लिए करीब 46 उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं.

इन जिलों में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी

लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ और झांसी जैसे बड़े शहरों में 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसी वजह से इन जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई थी.

परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

इससे पहले कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने लेखपाल भर्ती परीक्षा और यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा की. परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए केंद्र अधीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई. गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई थी.

UP Lekhpal Bharti Exam 2026 LIVE: कितने उम्‍मीदवारों ने दी लेखपाल भर्ती परीक्षा?

UP Lekhpal Bharti Exam 2026 LIVE: राजस्व विभाग में लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए यूपी के 44 जिलों में 861 परीक्षा केंद्रों पर आज भर्ती परीक्षा आयोजित की गई जिसमें कुल 3 लाख 66 हजार 712 अभ्यर्थी पंजीकृत थे.

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: रेलवे और रोडवेज पर बढ़ी भीड़

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ जैसे शहरों में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी गई.सभी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से की जा रही है.

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE:सुबह से केंद्रों पर पहुंचने लगे अभ्यर्थी

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: प्रदेशभर में सुबह 7 बजे के बाद से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे. कई केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं.तीन लेयर चेकिंग के बाद सेंटर पर एंट्री मिली.कई जिलों में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, आईडी और तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई.

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: सीसीटीवी निगरानी और पुलिस तैनाती

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE:सीतापुर में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है.सुरक्षा व्यवस्था के लिए 7 निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक और करीब 80 महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.प्रशासन परीक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है.

 

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE:सीतापुर में सात केंद्रों पर परीक्षा

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: सीतापुर में लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा सात केंद्रों पर आयोजित की जा रही है.यहां 2,976 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.परीक्षार्थियों को तीन लेयर चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है.

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE:अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE:वाराणसी समेत कई बड़े शहरों में दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार पहुंचे हैं.सुबह से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली.

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: वाराणसी में तीन लेयर सुरक्षा

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE:वाराणसी में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. यहां 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं.परीक्षा केंद्रों पर तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है.सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है. सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है.

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: प्रयागराज में बस और स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने रोडवेज के साथ समन्वय कर अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है.वहीं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने भी जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जंक्शन पर अतिरिक्त रैक रिजर्व रखे गए हैं.

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: प्रयागराज में 34 केंद्रों पर परीक्षा

UP Lekhpal Exam 2026 LIVE: संगम नगरी प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह से हलचल रही. जिले में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.यहां 13,752 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की जा रही है.जिले को 34 सेक्टरों में बांटा गया है और हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *