LIVE: बांदा में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, रामपुर के प्राइवेट अस्पताल में हंगामा

0
LIVE: बांदा में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, रामपुर के प्राइवेट अस्पताल में हंगामा


Last Updated:

UP News and Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर, राजनीति से लेकर अपराध, मौसम, शिक्षा, रोजगार और शहरों के ताजा अपडेट… सब कुछ अब एक ही जगह पर. अगर आप यूपी की आज की मुख्य और सबसे तेज खबरें पढ़ना चाहते हैं, तो यहां आपको हर जरूरी जानकारी मिलेगी. राज्य के अलग-अलग जिलों और शहरों में होने वाले घटनाक्रम, प्रशासनिक हलचल, जनता से जुड़े मुद्दे और वायरल खबरों की पूरी कवरेज लगातार अपडेट के साथ न्यूज18 की इस लाइव कॉपी में पढ़ें.

Zoom

यूपी न्यूज लाइव अपडेट.

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार वॉल्वो बस का कहर, स्कूटी सवार महिला की मौत
रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के गाजी का बाग गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने स्कूटी सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बांदा में पुलिस मुठभेड़, महिला से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बदौसा पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है. महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में आरोपी आदेश के पैर में गोली लग गई. उसका साथी उमेश भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य बदमाश अभी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के जेवर, दो तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है. आरोपी आदेश पर हत्या और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.

रामपुर में नवजात की मौत के बाद बवाल, प्राइवेट अस्पताल में जमकर तोड़फोड़
पटवाई क्षेत्र स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. करीब 8 दिन के मासूम की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की. हंगामे के दौरान अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर मौके से भागते नजर आए. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *