Live: श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा का ऐलान, हिरासत में मीरा राठौर
Last Updated:
Shri Krishna Janambhoomi Karseva News Live: मथुरा में कार सेवा के ऐलान के बाद जिले की पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं कार सेवा के लिए जिले में साधु-संतों का एकत्रित…और पढ़ें
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान.
Shri Krishna Janambhoomi Karseva Live: श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति के लिए आज सुबह भव्य हवन-पूजन के साथ कारसेवा का शंखनाद किया जाएगा. इस धार्मिक आयोजन के लिए देशभर से संत-महंत एकत्रित हो रहे हैं, जो विधि-विधान से हवन में सम्मिलित होंगे. पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने चार जुलाई को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अयोध्या के राम मंदिर ती तरह कारसेवा का ऐलान किया था. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Krishna Janambhoomi Karseva Live: कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जहां देशभर से आए साधु संत यज्ञ हवन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, हवन पूजन शुरू हो गया है. राजस्थान के भरतपुर से लाए गए गुलाबी पत्थर का शिला पूजन किया जाएगा. अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में इसी गुलाबी पत्थर का इस्तेमाल हुआ था.
Mathura Karseva Live: मथुरा कारसेवा के कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए साधु-संतों से मुलाकात
मथुरा प्रशासन ने कार सेवा के कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए संपर्क किया था. शुक्रवार की रात को पांच सौ घन मीटर पत्थर पहुंच गया था. इन पत्थरों को मंदिर के लिए तराशने का काम शुरू होना था. लेकिन अब शनिवार को कारसेवा का शंखनाद होगा.
Mathura Krishna Janambhoomi Karseva Live: मथुरा में कारसेवा के लिए राजस्थान से मंगाई गईं शिलाएं
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इस कार सेवा का समर्थन करते हुए 9 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा का ऐलान किया था. हालांकि कांवड़ यात्रा को देखते हुए तारीख टाल दी गई थी. राजस्थान के भरतपुर से शिलाएं मंगाएं जाने से भी मथुरा में हलचल तेज हो गई है.
Mathura Karseva Live: कारसेवा के लिए मथुरा पहुंचीं अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर हिरासत में
मथुरा कार सेवा लाइवः श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के तहत कार सेवा की घोषणा के बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर पहुंची शाही ईदगाह. ईदगाह की ओर बढ़ने से पहले ही पुलिस ने मीरा राठौर को हिरासत में ले लिया. 9 अगस्त को संतो द्वारा कार सेवा की घोषणा करने के बाद पुलिस ने किए हुए थे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम. शाही ईदगाह को जाने वाले मार्ग पर मीरा राठौर ने किया कृष्ण मूर्ति का जलाभिषेक. मीरा राठौर ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराकर ही दम लेंगे.