Live: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, खड़े ट्रक में भिड़ी डबल डेकर बस, 25 लोग घायल
शाहजहांपुर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़
शाहजहांपुर जिले में पुलिस और बदमाश के बीच जमकर मुठभेड़. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. बदमाश वीरेश उर्फ शिवा को पैर में गोली लगी. बदमाश वीरेश महिला से कान से कुंडल लूटने के मामले में वांछित था. बदमाश वीरेश के पास से तमंचा, कारतूस और एक झुमका बरामद. बदमाश वीरेश उर्फ शिवा महिलाओं को ही निशाना बनाता था. बदमाश वीरेश उर्फ शिवा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. थाना निगोही में कटैया उस्मानपुर रोड पर मुठभेड़ हुई है.
हरदोई में मिली युवक-युवती की लटकती हुई लाश
हरदोई जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक-युवती का लटका मिला शव. सुनसान जगह खेत में शव मिलने से मचा ह्ड़कंप. तरह -तरह की चर्चाएं. मौके पर भारी भीड़ जमा. शाहाबाद कोतवाली के देवी दयाल डिग्री कॉलेज के पीछे बबुराई हार का मामला.
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, खड़े ट्रक में भिड़ी डबल डेकर बस
संभल की सीमा के करीब बदायूं में गंगा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा. खड़े ट्रक से भिड़ी डबल डेकर बस. पच्चीस यात्री बुरी तरह घायल. लुधियाना से हरदोई जा रही थी बस. रास्ते में शराब पीते आ रहा था ड्राइवर. संभल के बहजोई Chc में हुआ घायलों का इलाज.
बलिया में तेज बारिश के कारण गिरी दीवार, बच्ची की मौत
बलिया जिले में तेज बारिश और आंधी के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जर्जर दीवार गिरने से 12 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र के वन बिहार मार्ग पर स्थित एक झोपड़ी में हुई. जानकारी के अनुसार, आंधी के दौरान झोपड़ी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी. दीवार के मलबे में दबने से 12 वर्षीय चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई.
4 मासूमों और मां की हत्या करने वाले आरोपी का नहीं लिया शव
अम्बेडकरनगर जिले में 4 मासूमों और उनकी मां की हत्या आरोपी का शव लेने से उनके ही परिजनों ने किया इंकार. परिजनों ने कहा कि वह अपराधी था उससे हमारा कोई वास्ता नहीं. अंतिम संस्कार से भी किया इंकार. 5 लोगों की नृशंस हत्या करने वाले हत्यारोपी आमिर को पुलिस ने कल मुठभेड़ में किया था ढेर. पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से परिजनों ने इंकार कर दिया. पेश इमाम ने भी फातिहा पढ़ने से किया इंकार. बिना फातिहा पढ़े हुआ मिट्टी.
निर्माणाधीन टंकी गिरने के मामले दो इंजीनियर बर्खास्त
बरेली में निर्माणाधीन टंकी गिरने के मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई. बरेली में जल जीवन मिशन की. निर्माणाधीन टंकी गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई. दो इंजिनियर बर्खास्त, एक जेई सस्पेंड. मामले की जांच के लिए टीएसी गठित. निर्माणदायी संस्था एनसीसी के खिलाफ एफआईआर व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई. बरेली में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन पानी की टंकी गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई.
रायबरेली में बरातियों को ट्रक ने मारी टक्कर
रायबरेली जिले में बारात में चल रहें बरातियों को ट्रक ने मारी टक्कर. हादसे में एक युवक की मौत तीन घायल. घायलों का सीएचसी खीरो में चल रहा इलाज. खीरो थाना क्षेत्र के निहस्ता की घटना.
रायबरेली में सड़क हादसा, एक की मौत
रायबरेली जिले में देर रात दो बाईकों की आपस में टक्कर. हादसे में दो युवक घायल , एक की मौके पर ही मौत. सूचना पर पहुंची डायल 112 व शिवगढ़ पुलिस ने घायलों को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया. सीएचसी के डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया. शिवगढ़ थाना क्षेत्र के प्याम खेड़ा गांव के पास की घटना.
इटावा में लूट को अंजाम देने वाले आरोपी का एनकाउंटर
इटावा जिले में व्यापारी से 17 लाख लूट करने वाले लुटेरों से पुलिस मुठभेड़. दो गिरफ्तार,एक के पैर में लगी पुलिस की गोली. एक लुटेरे के खिलाफ 17 और एक पर पांच मामले दर्ज. 2 अवैध तमंचा 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर, 6 जिंदा कारतूस 315 बोर व लूट के 53,700 रुपये नकद व 1 बाइक बरामद. लुटेरे विश्वनाथ उर्फ बीपी को दाहिने पैर में गोली लगी. लुटेरा ऋतिक कुमार भी गिरफ्तार. 27 अप्रैल को इटावा के भरथना में हुई थी व्यापारी से लूट की वारदात. इटावा के भरथना इलाके में घसारा तिराहे पर हुई मुठभेड़.