Live: झांसी में सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, इटावा में नहर में डूबीं सहेलियां

0
Live: झांसी में सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, इटावा में नहर में डूबीं सहेलियां


महोबा: 14 साल के किशोर का ‘हैरतअंगेज’ कारनामा, ₹20 हजार पार
महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. दुकान में बैठे प्रताप सिंह यादव की जेब से एक 14 साल के किशोर ने पलक झपकते ही 20 हजार रुपये उड़ा दिए. चोरी के बाद आरोपी 100 मीटर दूर खड़ी बाइक (MP16ZA0912) पर अपने साथियों के साथ फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

झांसी: ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर पुलिस का ‘स्ट्राइक’, ₹1.72 करोड़ का लेनदेन
सीपरी बाजार थाना पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को ध्वस्त किया है. पुलिस ने 18.92 लाख रुपये नकद, मोबाइल, कार और बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं. दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में इस सिंडिकेट के कई बड़े नाम सामने आने की उम्मीद है.

बुलंदशहर: ट्रिपल हत्याकांड के 50-50 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार
खुर्जा में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हसनगढ़ रोड से 50-50 हजार के इनामी बदमाश रवि और सौरभ उर्फ सीटू को दबोचा गया. इनके पास से 2 अवैध पिस्टल और कारतूस मिले हैं. 25 अप्रैल को बर्थडे पार्टी में केक लगाने के विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. अब तक 9 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं.

इटावा: खुशियां मातम में बदली, नहर में नहाते समय 4 सहेलियां डूबीं
इटावा के लवेदी इलाके में धर्मपुरा के पास भोगनीपुर गंग नहर में दर्दनाक हादसा हुआ. नहाने उतरीं चार सहेलियों में से तीन को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि एक लड़की अभी भी लापता है. स्थानीय गोताखोर और पुलिस मौके पर हैं, साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है.

बरेली रेंज का जलवा: IGRS निस्तारण में उत्तर प्रदेश में नंबर-1
जनता की शिकायतों के निस्तारण में बरेली रेंज ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. रेंज के चारों जिलों (बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं) ने शिकायतों की गुणवत्ता और समयबद्धता में बाजी मारी. 89 थानों ने भी निस्तारण में टॉप रैंकिंग हासिल की.

फतेहपुर: इश्क का खौफनाक अंत, प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुर गांव में प्रेम त्रिकोण के चलते एक महिला की जान ले ली गई. आरोपी राजपाल ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका लालती की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया. आरोपी को शक था कि महिला का उसके किसी दोस्त से भी संबंध है.

हापुड़: गंगा में डूब रहे 4 श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बने गोताखोर
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर (ब्रजघाट) में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गंगा स्नान के दौरान दिल्ली से आए चार श्रद्धालु गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. शोर मचते ही स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी. गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बचाए गए लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी श्रद्धालु दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

वाराणसी: मालिनी अवस्थी का तीखा वार- ‘सत्ता के मद में ममता बनर्जी’
प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने बंगाल चुनाव और ममता बनर्जी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सत्ता का अहंकार जनता कभी स्वीकार नहीं करती. मालिनी अवस्थी ने कहा कि जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता छोड़ने पर विवश कर दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘सत्ता का मद भय पैदा करता है कि पद के बिना सामान्य जीवन कैसे जिएंगे.’ उनके अनुसार, दमनकारी नीति से शासन करने वालों को हार बर्दाश्त नहीं होती.

हमीरपुर: नाव हादसे के पीड़ितों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद
हमीरपुर के कुतुबपुर पटिया गांव में हुए दर्दनाक नाव हादसे के पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है. दैवीय आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजनों के खातों में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की गई है. स्थानीय विधायक ने तहसील परिसर में शोकाकुल परिवारों को सहायता राशि के डेमो चेक सौंपे. बता दें कि इस नाव हादसे में 6 लोगों की जान चली गई थी.

अमरोहा: खेत की मेढ़ का विवाद और खूनी संघर्ष, 4 गिरफ्तार
अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में 5 मई की शाम को खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी. मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उपद्रवियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हेड कांस्टेबल कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने 34 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. ताजा अपडेट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बदायूं: घरेलू विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मचा हंगामा
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा गांव में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक घरेलू विवाद से तंग आकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर देख भारी भीड़ जमा हो गई. परिजनों और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. घंटों की मान-मनुव्वर और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली.

कल बंगाल जाएंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल में कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 9.30 बजे लखनऊ से होंगे रवाना. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में की थी कई जनसभाएं. वह पश्चिम बंगाल में थे स्टार प्रचारक.

एटा में नवविाहिता का शव मिला
एटा जिले में संदिग्ध हालत में मिला नवविवाहिता का शव. फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव. महिला के शव को घर पर छोड़कर हुए फरार. दहेज की मांग को लेकर लगाया हत्या का आरोप. थाना मिरहची के गांव साउसपुर की घटना.

आगरा में लड़का हुआ लापता
आगरा जिले में गांव का रहने वाला लड़का हुआ लापता. अपने खेत पर जाकर सोता था लड़का. जिस जगह पर सोता था लड़का उस जगह पर मिले खून के धब्बे. परिजनों ने अनहोनी होने की जताई आशंका. लापता हुए लड़के की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें. थाना मलपुरा क्षेत्र के बाईखेड़ा गांव का मामला.

फतेहपुर में रोडवेज बस से अचानक निकले लगा धुआ
फतेहपुर जिले में रोडवेज बस से अचानक निकला धुआं. मचा हड़कंप. यात्रियों में मची अफरा-तफरी कूदकर बचाई अपनी जान. चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा. ललौली से यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही थी बस. किदवई नगर डिपो की थी रोडवेज बस. ललौली थाना के कस्बे का मामला।

आगरा में मैनेजर ने रची लूट की झूठी साजिश
आगरा जिले में मैनेजर ने रची लूट की झूठी साजिश. IPL सट्टे में रुपए हारने के बाद रची साज़िश. मैनेजर सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. पुलिस को 2 लाख 87 हजार रुपए लूट की दी थी सूचना. ताजमहल की शिल्पग्राम पार्किंग में मैनेजर था करन. पुलिस को दी थी सूचना कि पार्किंग के पैसे बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था तब हुई लूट. पूछताछ में बताया कि IPL सट्टे में लाखों रुपए हारने के कारण रची थी लूट की झूठी साजिश. मैनेजर करन सहित भूदेव और राहुल को किया गिरफ्तार. थाना ताजगंज क्षेत्र का मामला.

रामपुर में हादसे में तीन लोगों की मौत
रामपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का CCTV वीडियो वायरल. स्कूटी सवार पिता और बेटियों को बस ने रौंदा. रॉन्ग साइड से आ रहे थे स्कूटी सवार. रॉन्ग साइड सड़क पार करते समय हुआ हादसा. दर्दनाक सड़क हादसे का CCTV वीडियो वायरल. सड़क हादसे में पिता और बेटियों की हुई मौत. पिता और एक बेटी की मौके पर हुई मौत. दूसरी बेटी की उपचार के दौरान हुई मौत. थाना भोट क्षेत्र के रामपुर काठगोदाम नेशनल हाइवे का मामला.

सोशल मीडिया पर दबंगई करने वाले युवक का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दबंगों का वीडियो वायरल. दो कार से दबंग कर रहे स्टंट. कार की बोनट पर केक रखकर तलवार से काट रहे केक. रात मे मना रहे जन्मदिन. अयोध्या रायबरेली हाईवे के मिल्कीपुर के पास का वायरल हो रहा वीडियो. खण्डासा पुलिस ने की कार्रवाई. एक कार हुई सीज. दूसरे का हुआ चालान. दो दबंग का शांति भंग में हुआ चालान. पांच दबंगों की तलाश जारी. थाना खंडासा के घटोली गांव के रहने वाले हैं दोनों पकडे गए युवक. 2 मई का बताया जा रहा वीडियो.

सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने 110 भेड़ों को मार डाला
सहारनपुर के अंबेहटा कस्बे में बुधवार रात दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक पशुपालक की भेड़ों पर हमला बोल दिया. हमले में 110 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद पशुपालक परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

24 लाख के स्मैक के साथ पकड़ा गया तस्कर
बहराइच जिले में 24 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया तस्कर. भारत से नेपाल की तरफ जाने के फिराक में था तस्कर युवक. इंडोनेपाल बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल और रुपईडीहा पुलिस ने पकड़ा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 24 लाख बताई जा रही है स्मैक की कीमत. रुपईडीहा पुलिस ने NDPS act में भेजा जेल.

लखनऊ एयरपोर्ट पर 2.86 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद
लखनऊ एयरपोर्ट पर ₹2.86 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद. बैंकॉक से आए यात्री के पास से मिला गांजा. एयर एशिया की फ्लाइट FD-146 से पहुंचा था आरोपी. एआईयू टीम ने ग्रीन चैनल पर यात्री को रोका. चेक-इन बैग से 12 वैक्यूम पैक पाउच बरामद. करीब 2.859 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹2.86 करोड़. खुफिया सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई. एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 43 के तहत जब्ती. आरोपी यात्री गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया. तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी.

अमरोहा में 18 साल के लड़के की संदिग्ध मौत
अमरोहा जिले में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत. गला दबाकर हत्या का आरोप गांव में सनसनी. बारात देखने गया था युवक सुबह मिला शव. चारपाई पर पड़ा मिला युवक का शव. परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप. हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस. घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जमा,
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल. आदमपुर थाना क्षेत्र के दढ़ियाल गांव का मामला.

बदायूं में महिला टीचर प्रेमी के साथ फरार हो गई
बदायूं जिले में महिला शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ हुई फरार. महिला शिक्षिका के हैं 3 बच्चे. स्कूल में तैनाती के समय गांव के बीएलओ से हुआ था प्यार. शिक्षिका अचानक घर से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. पीड़ित पति ने पुलिस और बीएसए से की शिकायत. कई दिनों से गैर हाजिर होने के बाद की कार्यवाही. वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला .

नाव पलटने से 6 लोगों की मौत को लेकर सपा का डेलिगेशन पहुंचेगा गांव
हमीरपुर जिले में नाव के डूबने से यमुना नदी में डूबकर हुई 6 मौतों का मामला. कुतुबपुर पटिया गांव पहुंचेगा आज सपा का डेलीगेशन. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडित परिवारों से मुलाकात करेगा सपा का डेलीगेशन. यमुना नदी में नाव पलटने से नदी में डूबकर मरने वालों के परिवार से मिलकर सात्वना देगा सपा डेलीगेशन. एक महिला समेत पांच मासूम बच्चों की यमुना नदी में डूबकर मौत हुई है. कुरारा थानाक्षेत्र के कुतुबपुर पटिया गांव का मामला.

रायबरेली में मां ने बच्चे के साथ लगाई छलांग
रायबरेली जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बच्चे के साथ नहर में लगाई छलांग. पति के साथ ससुराल से मायके जा रही थी महिला. पति से किसी बात को लेकर रास्ते मे हुई थी अनबन. साइकिल से उतर कर नहर में महिला ने बच्चे से साथ लगाई छलांग. सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला व बच्चे को निकाला बाहर. दोनों को इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल. महिला की हालत बताई जा रही नाजुक. वहीं बच्चा पूरी तरह बताया जा रहा सुरक्षित. मिल एरिया थाना क्षेत्र के शारदा नहर के पास की घटना.

इटावा में दंबंगों ने महिला को पीटा
इटावा जिले में दबंगों ने महिला को घर में घुस जमकर पीटा. आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने महिला को पीट पीट किया अधमरा. सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की क्रूर करतूत. पीड़ित महिला ने दबंगों के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराया मामला. दबंग आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय. इटावा जिले के टिसुआदेव गांव की घटना.

ममता बनर्जी पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन
पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग और ममता बनर्जी को बर्खास्त करने पर बरेली से मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी का बड़ा बयान. ममता बनर्जी को जनादेश स्वीकार करना चाहिए. ममता बनर्जी अगर इस्तीफा देती तो इज्जत बनी रहती. ममता बनर्जी की मुसीबतें बढ़ने बड़ी बेइज्जती होने वाली है. ममता और अखिलेश यादव को समझने की कोशिश करनी चाहिए. ममता को बंगाल आवाम ने अस्वीकार कर दिया है. मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेली ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष.

गाजियाबाद में भाजपा नेताओं के बीच आरोप का खेल
गाजियाबाद के मोदीनगर थाने में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीतिन मित्तल के खिलाफ शिकायत दी थी आरोप है कि व्हाट्सएप चैट के जरिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां की गईं. शिकायत में कहा गया है कि चैट में अंतर्वस्त्र संबंधी आपत्तिजनक बातें लिखी गईं तथा उनकी पुत्रवधू का नाम लेकर भी टिप्पणी की गई. पीड़िता ने इसे सामाजिक मर्यादा और महिला सम्मान के खिलाफ बताते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

बलिया में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
बलिया जिले में 50 हजार का ईनामिया गिरफ्तार. STF ने पशु तश्कर अंकुश यादव को किया गिरफ्तार. जौनपुर के शांहगंज से किया गिरफ्तार. पशु क्रूरता के लिए ट्रक से गोवंश ले जा रहा था बिहार. दिसम्बर 2025 से पशु तश्कर था मांझी पुल से था फरार. एक तस्कर अमित यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में किया था गिरफ्तार.

बांदा में हर्ष फायरिंग पर बवाल
बांदा जिले में हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो होने पर मचा बवाल. सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद खुलेआम हो रही हर्ष फायरिंग. बांदा के दो अलग-अलग जगहों के हर्ष फायरिंग के वीडियो वायरल. नगर कोतवाली और मटौंध थाना क्षेत्र के बताए जा रहे वीडियो. समारोहों में असलहों और रायफल से की गई फायरिंग. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस.

हमीरपुर में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की धुलाई
हमीरपुर जिले में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हुई जमकर धुलाई. दबंगों ने सरेराह दूल्हे की गाड़ी को रोककर गाड़ी मे की जमकर तोड़फोड़. दूल्हे को गाड़ी से उतारकर लाठी-डंडो से जमकर पीटा. दूल्हे के साथ उसके भाई व परिजनों के साथ भी दबंगो ने की जमकर मारपीट. दूल्हा हुआ लहूलुहान गंभीर रूप से घायल. इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ मे कराया गया भर्ती. आधा दर्जन से ज्यादा बेखौफ दबंगो ने बारदात को दिया अंजाम. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल. पुलिस ने एक नामजद अन्य अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज. राठ कोतवाली क्षेत्र के वसेला गांव के पास की पूरी घटना.

लखनऊ में अधिवक्ता ने की खुदकुशी
लखनऊ के अलीगंज में अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने की आत्महत्या. 40 वर्षीय अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने ख़ुद को गोली मारकर दी जान. कनपटी पर गोली मारकर दी जान. मौके पर पुलिस ,फोरेंसिक टीम ने की जांच ,पड़ताल,पिस्टल कब्जे में ली. मौके से नहीं मिला कोई सुसाईड नोट. दो साल पहले हुई थी शैलेंद्र की शादी,कोई बच्चा नहीं था. आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस. शैलेंद्र की बहन शालिनी ने पुलिस को कॉल कर दी आत्महत्या की सूचना.

प्रयागराज जिले में शिवकुटी थाना क्षेत्र में अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह पर जानलेवा हमला. बुधवार देर रात थार कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर हमला किया. हालांकि हमले में बाल बाल बचे अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह. अधिवक्ता बुधवार रात करीब 11:45 बजे प्रतापगढ़ के बनवीपपुर से शहर लौट रहे थे. शिवकुटी थाना पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने हमलावरों की थार कार को भी बरामद कर लिया है.

बदायूं में बैलगाड़ी से टकराई बाइक
बदायूं जिले में खड़ी बैलगाड़ी से टकराई बाइक. बाइक सवार मामा भांजे की हुई मौत. घटना में एक महिला हुई गंभीर रूप से घायल. घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर और सराय गांव के पास हादसा.

कानपुर में युवक ने लगाई फांसी
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू शिवली रोड स्थित रास होटल में युवक ने लगाई फांसी. होटल के कमरा नंबर 302 में लगाई फांसी. सूत्र के अनुसार आईपीएल के सट्टे में मृतक लाखों रुपए हारकर हो गया था कर्जदार. कर्जदारों की प्रताड़ना से परेशान होकर लगाई फांसी. परिजनों ने तीन युवकों पर जताया शक , लगातार फोन पर देते थे धमकी.

बुलंदशहर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़
बुलन्दशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़. थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में बीती 6 अप्रैल को कैप्टन होटल के बहार दो गुटों में हुई थी फायरिंग. फायरिंग में दो लोगों को लगी थी गोली, फायरिंग की घटना में फरार चल रहे बदमाश. मुखबिर की सूचना पर थाना सिकन्द्राबाद पुलिस व स्वाट टीम की हुई मुठभेड़. मुठभेड़ में पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग. पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश यश व गगन पुलिस की गोली लगने से हुए घायल. घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती. मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध पिस्टल, अवैध तमंचा, कारतूस व घटना में स्तेमाल की गई बाइक बरामद. थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में गुलावठी अंडरपास पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *