LIVE: नोएडा के सेक्टर 80, 70, 121 में फिर भड़की हिंसा; Cleo County के बाहर पथराव
Last Updated:
नोएडा पुलिस ने आज के प्रोटेस्ट को लेकर कहा है कि क्लियो काउंटी, गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-121 और सेक्टर-70 से जुड़ा यह मामला एक ही घटना से संबंधित है. यहां घरेलू सहायिकाओं ने प्रोटेस्ट किया है. नोएडा में श्रमिक आंद…और पढ़ें
नोएडा में श्रमिकों ने अलग अलग जगह फिर प्रदर्शन किया है.
नोएडा : नोएडा में मंगलवार सुबह फिर फैक्ट्री श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन अचानक तेज हो गया. सेक्टर-70, 80 और 120 में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए, जिससे कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच आमना-सामना हो गया. हालात उस वक्त बिगड़ गए जब कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की. Cleo County सोसायटी के पास एक बस पर पथराव की भी सूचना सामने आई है. फिलहाल माहौल तनावपूर्ण जरूर रहा, लेकिन पुलिस लगातार लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में जुटी रही. उधर, मामले को लेकर गठित हाईपावर कमेटी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है.
कई WhatsApp ग्रुप से वर्करों को जोड़ा गया- पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह
नोएडा में गारमेंट वर्करों के विरोध प्रदर्शन में किसी संगठित नेटवर्क की संभावित भूमिका की ओर इशारा करते हुए अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पिछले दो दिनों में, वर्करों को जोड़ने के लिए QR कोड का इस्तेमाल करके कई WhatsApp ग्रुप बनाए गए हैं. गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनों में, कई WhatsApp ग्रुप बनाए गए हैं, जिनके ज़रिए QR कोड स्कैन करके वर्करों को जोड़ा जा रहा है. इससे पता चलता है कि इन गतिविधियों के पीछे एक संगठित और सुनियोजित सिंडिकेट सक्रिय है.