Live: लखीमपुर खीरी में 4 लोगों की मौत, देवर से रेप कराने वाली भाभी गिरफ्तार
अयोध्या में ट्राली पलटने से बच्ची की मौत
अयोध्या जिले में मिट्टी लदी ट्राली पलटने से से बच्ची की मौत. एक घायल. कान में लीड लगाकर ट्रैक्टर चला रहा था ड्राइवर. लापरवाही से हुई घटना. थाना इनायतनगर के गोठवारा भतौलिया के पास की घटना. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस.
प्रयागराज में अर्टिगा कार पलटी
प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के बमरौली में भोर में हुआ हादसा. एक आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. जिस वक्त कार पलटी उसमें कई लोग बैठे थे. स्थानीय लोगों ने गाड़ी सीधी करके लोगों को निकाला. कार में सवार सभी को आई मामूली चोटें. कार में सवार सभी लोगों की बची जान.
पीलीभीत में 3 घंटे में पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ा
पीलीभीत जिले में पुलिस की त्वरित करवाई. 3 घंटे में पकड़े गए दो अपहरणकर्ता. थार कार बरामद. अमरजीत सिंह और गौरा गिल गिरफ्तार. दोनों अपहरणकर्ता खुटार शाहजहांपुर के रहने वाले. घुंघचाई थाना पुलिस को मिली सफलता.
लखनऊ में पुलिस का स्पेशल अभियान, 11000 वाहनों का कटा चालान
लखनऊ में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ 15 दिन का विशेष अभियान. अभियान में 11000 वाहनों के चालान किए गए. 3 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच पूरे प्रदेश में चलाया गया अभियान. अभियान के दौरान चालान के रूप में 3.97 करोड़ रुपए वसूले गए. मॉडिफाइड साइलेंसर पर 1.33 करोड़, प्रेशर हॉर्न पर 2.42 करोड़, हूटर पर 21 लाख रुपए वसूले गए. मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले 4151 वाहनों का चालान किया गया. प्रेशर हॉर्न इस्तेमाल करने वाले 6039 वाहनों का चालान किया गया. अवैध हूटर का इस्तेमाल करने वाले 846 वाहनों का चालान किया गया. अभियान के दौरान कुल 213700 वाहनों की चेकिंग की गई. 18 और 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा चालान किए गए.
प्रतापगढ़ में लड़की की हत्या मामले में आरोपी पर इनाम
प्रतापगढ़ जिले में 19 वर्षीय लड़की का रेप के बाद मर्डर के आरोपी शुभम् सोनकर पर 25 हजार का ईनाम घोषित. एसपी ने घोषित किया ईनाम. SOG, स्पेशल टीम, सहित पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी. मुख्य आरोपी नाबालिक प्रेमी को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार. पीड़िता का रिश्तेदार था मुख्य नाबालिक गिरफ्तार आरोपी. शनिवार रात लड़की के रेप का बाद हुआ था मर्डर. नाबालिक प्रेमी ने अपने दोस्तों संग मिलकर घटना को दिया था अंजाम. मानिकपुर थाना इलाके के एक गांव में हुई थी वारदात.
लखीमपुर खीरी में 4 बाइक सवारों की मौत
लखीमपुर खीरी बेकाबू कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर. 4 बाइक सवार की मौके पर मौत. 2 लोग गंभीर रूप से घायल. देर रात की घटना,फरधान थाना क्षेत्र के लाखनपुर गांव की घटना.
मिर्जापुर में कर्णावती नदी में मिली युवक की लाश
मिर्जापुर जिले में कर्णावती नदी में मिला युवक का शव. हत्या कर नदी में शव फेंके जाने की आशंका. दो दिन से लापता था युवक परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई थी रिपोर्ट. विंध्याचल थाना क्षेत्र की घटना.
बागपत में पुलिस ने हत्यारोपित को पकड़ा
बागपत जिले में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हत्यारे युवक को किया गिरफ्तार. पैर के गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में करवाया भर्ती. बीते कल मामूली विवाद में पड़ोसी युवक की हत्या के मामले में फरार था आरोपी इरफान. बड़ौत कोतवाली पुलिस की जंगल में हुई मुठभेड़.
सहारनपुर में अज्ञात महिला की मिली लाश
सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव राजापुर नौगावा में सोमवार की देर रात को एक अज्ञात महिला का शव मिला है. गांव के कुछ लोगों ने खेतों के पास एक महिला को मृत अवस्था में पड़ा देखा. स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. एसएसपी, एसपी देहात और मय फोर्स के साथ पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने सैंपल उठाए. वहीं, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
गोंडा में युवक की फंदे से लटकती मिली लाश
गोंडा जिले में फंदे से लटकता मिला युवक का शव. कमरे में संदिग्ध हालत में मौत से हड़कंप. 20 वर्षीय सुकई काफी दिनों से था परेशान. कुछ दिन पहले नौकरी से लौटा था युवक. फंदे से लटककर आत्महत्या की आशंका. शव को कब्जे में लेकर जांव में जुटी पुलिस. नवाबगंज थाना क्षेत्र के खड़ौवा गांव का मामला.
लखनऊ में देवर से रेप कराने वाली महिला अरेस्ट
लखनऊ में 15 वर्षीय किशोरी को घर बुलवा कर देवर से रेप कराने की आरोपी महिला गिरफ्तार. ठाकुरगंज पुलिस ने समीरा उर्फ सहरीन गिरफ्तार. पीड़िता को पैसे का लालच देकर समीरा ने अपने घर बुलाया था. समीरा के देवर मुख्य आरोपी दानिश की तलाश में जुटी पुलिस.
सोनभद्र में पैसे की कमी के चलते युवक को नहीं मिला इलाज, हो गई मौत
सोनभद्र जिले में पैसों के लिए इलाज में लापरवाही के कारण व्यक्ति की मौत का मामला. पुलिस ने डीएम के निर्देश पर दो डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. डॉ. अनुपमा मौर्य, डायरेक्टर पवित मौर्य और स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. दो दिन इलाज के दौरान रामविलास (60) की मौत हो गई. आयुष्मान कार्ड के बावजूद पैसे के लिए इलाज में लापरवाही बरती गई. राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका स्थित पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल का मामला.
कानपुर में मामूली विवाद में खूनी खेल
कानपुर में मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप. गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा. लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला. एक ही परिवार के कई लोगों पर हमला, सिर फटने से गंभीर रूप से घायल. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर कराया मेडिकल. पीड़ित ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. बदमाशों के ऊपर पुलिस द्वारा अब तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा. थाना जूही के मिलिट्री कैंप चौकी अंतर्गत का है पूरा मामला.
मेरठ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
मेरठ जिले में रिहायशी मकान में जिस्मफरोशी का धंधा. दलालों के जरिये ऑन डिमांड लड़की सप्लाई. सोशल मीडिया पर फोटो दिखाकर चलता था सेक्स रैकेट. मनचाही लड़कियों की ऑन डिमांड बुकिंग. इरशाद के मकान से 7 लड़किया बरामद. दवाई व कंडोम बरामद. एसएसपी से शिकायत के बाद एक्शन. सात लड़कियों सहित दो युवक मकान से पकड़े गए. सीओ के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मारा छापा. रेलवे रोड थाना क्षेत्र की घटना.
शाहजहांपुर जिले में बग्गी वाले को पीटा
शाहजहांपुर जिले में बारात में जमकर बवाल. बग्गी वाले के पैसों के लेनदेन को लेकर बवाल हुआ. दूल्हा बग्घी पर बैठ कर आया. बग्गी वाले ने किराया के पैसे मांगे तो वर वधू पक्ष ने पिटाई कर दी. बग्गी वाले ने डायल 112 पर सूचना दी. वर वधू पक्ष ने पुलिस कर्मियों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पुलिस कर्मियों की पिटाई का वीडियो सामने आया. वर वधू पक्ष से एक महिला समेत पांच हमलावर गिरफ्तार. थाना मदनपुर के हैदलपुर गांव का मामला.
गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला ने की खुदकुशी
गाजियाबाद जिले में बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या. फांसी लगाकर की आत्महत्या. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. बुजुर्ग महिला की पुत्रवधू की आत्महत्या के बाद से थी डिप्रेशन में. कविनगर थाना क्षेत्र की घटना.
इटावा में व्यापारी से 17 लाख की लूट
इटावा जिले में तमंचाधारी बाइक सवार अपराधियों ने व्यापारी से लूटा 17 लाख रुपए से भरा बैग. अपनी शॉप बंद कर घर जा रहा था व्यापारी गोविंद शाक्य. लूट की वारदात के बाद पुलिस अधिकारी जांच में जुटे. संभावित लुटेरों की पहचान कर पुलिस लुटेरों की तलाश में सर गर्मी से जुटी. इटावा जिले के भरथना कस्बे में हुई लूट की वारदात.
सोनभद्र में बच्ची की हत्या का खुलासा
सोनभद्र जिले में 12 वर्षीय बालिका हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा. मृतिका का मुंह बोला पड़ोसी मामा निकला हत्यारा. एसओजी, सर्विलांस व स्पेशल टीमों की संयुक्त कार्रवाई. मृतका का शव ग्राम झरई टोला, म्योरपुर थाना क्षेत्र में खेत में मिला था. जांच में आरोपी दीपक कुमार पुत्र नंदलाल का नाम आया था सामने. आरोपी मृतका का दूर का मामा, पड़ोस में ही रहता था. गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी. घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर झोंका फायर. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली. घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में कराया गया भर्ती. पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय ने दी. म्योरपुर थाना क्षेत्र झरई टोला का मामला.
कासगंज में सड़क हादसे में युवक की पिटाई
कासगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकराई. बाइक सवार एक युवक की हुई दर्दनाक मौत. दोनों बाइक पर सवार तीन लोग हुए घायल. घायलों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती . मृतक युवक के परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही और एंबुलेंस नहीं आने की वजह से मौत का लगाया आरोप. मृतक युवक को बाइक से अस्पताल ले गए थे परिजन.