Live: लवकुश, अनुकल्प और करुणेश को दोबारा भेजा जेल, जांच की आंच मिल्कीपुर तक पहुंची

0
Live: लवकुश, अनुकल्प और करुणेश को दोबारा भेजा जेल, जांच की आंच मिल्कीपुर तक पहुंची


Last Updated:

अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है. हर दिन नए बड़े खुलासे हो रहे हैं. कभी किसी शहर का कनेक्शन सामने आ जाता है तो कभी नए लोगों का. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) क…और पढ़ें

Zoom

राम मंदिर दान चोरी लाइव

अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है. रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय से पुलिस ने दिनभर कड़ी पूछताछ की. इसके बाद देर रात उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी बरामदगी की गई है. पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा की गई छापेमारी में तीनों आरोपियों के ठिकानों से नकदी, आभूषण और वाहन बरामद किए गए हैं. आइए इस केस से जुड़ी हर पल की खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए न्यूज 18 का ये लाइव ब्लॉग.

Ram Mandir Daan Case: आज अयोध्या आएंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर शुक्रवार को अयोध्या आ रहे हैं. इस बार वह 432 करोड़ की 217 परियोजनाओं की सौगात देंगे. राम मंदिर में दान चोरी के मामला सामने आने के बाद एक महीने से कम समय में सीएम योगी का यह दूसरा अयोध्या दौरा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Ayodhya Ka Ram Mandir : संपत्ति और आय के स्रोतों पर पुलिस की पैनी नजर

इस मामले में पुलिस केवल बरामदगी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आरोपियों के वित्तीय साम्राज्य को भी खंगाल रही है. पुलिस अब मुख्य रूप से अनुकल्प मिश्रा के कौशलपुरी स्थित मकान, उसके बैंक खातों व भुगतान के स्रोतों की गहराई से जांच कर रही है. इसके साथ ही मिल्कीपुर रोड स्थित एक जमीन के दस्तावेज और उसकी खरीद-फरोख्त के स्रोतों को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है. दिनभर की कड़ी पूछताछ और देर रात तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं. इसके बाद तीनों आरोपियों को देर रात ही दोबारा जिला जेल में भेज दिया.

Ram Mandir Donation Theft: किस आरोपी से क्या मिला?

लवकुश मिश्रा: आरोपी लवकुश मिश्रा के घर से पुलिस ने करीब 35,000 रुपये नकद और उसके नाम का एक सोने का लॉकेट बरामद किया है.
अनुकल्प मिश्रा: इसके कौशलपुरी स्थित मकान पर की गई छापेमारी में पुलिस को 15,000 रुपये नकद, एक सोने की चेन और वारदात या संपत्ति से जुड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है.
करुणेश पांडेय: आरोपी करुणेश के किराये के मकान से पुलिस को करीब 10,000 रुपये नकद मिलने की जानकारी सामने आई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *