Live: UP बोर्ड में 10वीं-12वीं के टॉपर जानें, सीतापुर की शिखा और कशिश ने मारी बाजी

0
Live: UP बोर्ड में 10वीं-12वीं के टॉपर जानें, सीतापुर की शिखा और कशिश ने मारी बाजी


UP Board Result Toppers Live News/ UP Board Result Toppers Story/ UP Board Result 2026 Toppers List: रिजल्ट को लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है. आज यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board 10th and 12th Results 2026) जारी हो गया है. छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हैं और हर कोई यह जानना चाहता है कि इस साल यूपी का स्टेट टॉपर कौन बनेगा. नए नतीजों आ गए हैं. रिजल्ट के इंतजार से रिजल्ट जारी होने के बाद तक पढ़ते रहिए न्यूज 18 के इस लाइव ब्लॉग को…

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ चुका है. आपको बता दें टॉपर का नाम कशिश वर्मा बताया जा रहा है. यह सीतापुर के रहने वाले हैं.

2024 में कैसा रहा था रिजल्ट?

साल 2024 में यूपी बोर्ड हाइस्कूल का रिजल्ट 89.55 प्रतिशत रहा तो वहीं, 82.60 प्रतिशत इंटर का रिजल्ट रहा. हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने यूपी बोर्ड रिजल्ट में टॉप की थी. वहीं, 12वीं की टॉपर लिस्ट में शुभम वर्मा का नाम शामिल है. शुभम ने 500 में से 489 नंबर हासिल किए थे.

 

2023 में 10वीं में यह लड़की मार गई थी बाजी

यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्रियांशी सोनी ने 600 में 590 अंक हासिल कर 98.33 प्रतिशत के साथ राज्य में टॉप किया था (Priyanshi Soni). वह सीतापुर के महमूदाबाद में स्थित सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं. News18 से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्हें मेहनत का फल मिला है. उन्हें बेहतरीन रिजल्ट की पूरी उम्मीद थी.

2023 में 12वीं में बाजी मारी थी शुभ छापरा ने

UP Board Result 2023 Toppers List: यूपी बोर्ड के 2023 के12वीं के नतीजों में 75.52 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की थी. 69.34% फीसदी छात्रों ने परीक्षा में बाजी मारी तो वहीं 83.00 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा पास की. यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा था. यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शुभ छापरा ने टॉप किया. उन्हें 97.80 प्रतिशत नंबर मिले हैं.

2022 में 12वीं की टॉपर कौन?

साल 2022 में 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया उन्हें 95.40 फीसदी अंक मिले थे. जारी आकड़ों के अनुसार 2022 परीक्षाओं में 88.18 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए थे. परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी थी, जहां 91.69 फीसदी छात्राएं और 85.25 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए थे.

 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 रिजल्ट

साल 2021 में कोविड-19 महामारी के चलते बोर्ड की परीक्षा नहीं हुई थी. इसलिए यूपी बोर्ड 2021 का रिजल्ट यूपीएमएसपी द्वारा विकसित वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर तैयार किया गया था. वहीं, जो छात्र इस परिणाम से संतुष्ट नहीं थे, वे कोविड-19 संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा दे सकते थे. इसके लिए उन्हें यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराना था. 2021 में राज्य में कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56,03,813 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29,94,312 12वीं के छात्र थे और 26,09,501 कक्षा 10वीं के छात्र थे.

बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र

यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP Result 2026) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 52 लाख से ज्यादा छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपियों) के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट जारी करने वाला है.

UP Board 10th Result: 2022 में 10वीं में प्रिंस रहा था टॉपर

UP Board Result: यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2022 ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया था तब कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने यूपी टॉप किया था. 97.67 प्रतिशत के साथ प्रिंस पटेल ने पहले स्थान पर रहें. कुल 88.18 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. लड़कियों ने बाजी मार ली थी. 91 फीसदी लड़कियां और 85 फीसदी लड़के पास हुए थे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *