Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों पर जेल में भी कड़ी पहरेदारी, अलग-अलग बैरक में बंद
Last Updated:
Ram Mandir Chadawa Chori Live : अयोध्या राम मंदिर के दान (चढ़ावे) में हुई कथित हेराफेरी और गबन मामले में एक बहुत बड़ी कानूनी कार्रवाई सामने आई है. एसआईटी (SIT) की शुरुआती जांच रिपोर्ट के तहत श्री राम जन्मभूमि त…और पढ़ें
राम मंदिर दान चोरी केस लाइव.
Ram Mandir Chori Live: राम मंदिर दान चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में है. सबसे पहले मामला 7 जून को सामने आया था. उसके बाद यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई. एसआईटी ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी. इसके 2 दिन बाद कार्रवाई हुई और मंदिर से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया. अब इन 8 लोगों को 14 की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं. अनुकल्प लवकुश का जीजा है. ये दोनों अनिल मिश्रा के रिश्तेदार हैं. वहीं, मनीष टिन्नू यादव का भतीजा है. मतलब सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. इस मामले से जुड़े हर एक जरूरी अपडेट्स के लिए पढ़ें यह खबर.
अलग-अलग बैरक में बंद
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मंडलीय जेल अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि राम मंदिर दान चोरी मामले में जेल भेजे गए आठों कैदियों को अलग बैरक में रखा गया है. उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. उन्हें अन्य कैदियों से अलग रखा गया है.