Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • Lucknow News: अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड, सपा नेताओं का फूटा गुस्सा- बोले, ‘सरकार के इशारों पर काम कर रही मेटा’
  • Pratapgarh News

Lucknow News: अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड, सपा नेताओं का फूटा गुस्सा- बोले, ‘सरकार के इशारों पर काम कर रही मेटा’

Mera Pratapgarh October 10, 2025 0
Lucknow News: अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड, सपा नेताओं का फूटा गुस्सा- बोले, ‘सरकार के इशारों पर काम कर रही मेटा’


Last Updated:October 11, 2025, 05:32 IST

Facebook page deactivated: अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बंद होने के मामले ने न सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं में बल्कि पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है. जहां सपा इसे लोकतंत्र पर हमला बता रही है, वहीं मेटा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. समर्थक उम्मीद कर रहे हैं कि अखिलेश यादव का पेज जल्द ही फिर से सक्रिय हो जाएगा.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज शनिवार को अचानक सस्पेंड हो गया. करीब 86 लाख फॉलोअर्स वाले इस पेज के बंद होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी फैल गई. सपा नेताओं ने मेटा पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है और पेज को तुरंत बहाल करने की मांग की है.

सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने जताया विरोध

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने फेसबुक पोस्ट लिखकर अपने गुस्से का इजहार किया. उन्होंने लिखा कि “भारत की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जो समाजवाद, न्याय और लोकतंत्र के सबसे बड़े पैरोकार हैं, उनका फेसबुक पेज डिएक्टिवेट करना यह दर्शाता है कि स्वतंत्र अभिव्यक्ति के प्रति मेटा और मेटा इंडिया की प्रतिबद्धता अब सरकारों के हाथों गुलाम हो चुकी है.” उन्होंने मेटा से अपील की कि अखिलेश यादव का फेसबुक पेज तत्काल सक्रिय किया जाए. मनोज सिंह ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए कहा कि इस कार्रवाई से जनता के बीच नेता की आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है.

बिना नोटिस क्यों बंद किया पेज? प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के दूसरे प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने भी मेटा से कड़े शब्दों में सवाल किए. उन्होंने कहा कि “लाखों फॉलोवर वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अकाउंट आखिर क्यों बंद किया गया? क्या यह किसी दबाव में लिया गया फैसला है?” उन्होंने आगे पूछा कि बिना कोई नोटिस या पूर्व सूचना दिए फेसबुक पेज को सस्पेंड करना लोकतांत्रिक और तकनीकी दोनों दृष्टि से अनुचित है. उदयवीर सिंह ने कहा कि यदि यह तकनीकी गलती है तो तुरंत सुधार किया जाना चाहिए, अन्यथा यह एक बड़ा डिजिटल सेंसरशिप का उदाहरण है.

जनप्रिय नेता को जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकते : अतुल प्रधान

मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बंद करवाकर सरकार उन्हें जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकती. अखिलेश यादव जनप्रिय और जननायक हैं, उनका संबंध जनता से किसी प्लेटफॉर्म का मोहताज नहीं है” अतुल प्रधान ने फेसबुक पर लिखा कि इस तरह की कार्रवाई केवल राजनीतिक असहिष्णुता का प्रमाण है और लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने का प्रयास है.

फेसबुक पर ‘This Content Isn’t Available’ दिखा मैसेज, कारण अस्पष्ट

समाचार लिखे जाने तक अखिलेश यादव का फेसबुक पेज लगभग चार घंटे से बंद था. जब उपयोगकर्ताओं ने पेज खोजने का प्रयास किया तो फेसबुक पर संदेश दिखा  कि “यह कॉन्टेंट अभी उपलब्ध नहीं है. आमतौर पर ऐसा तब होता है जब ओनर ने इसे हटा दिया हो, सीमित लोगों के साथ शेयर किया हो, या प्लेटफॉर्म ने इसे डिसेबल कर दिया हो.” फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यह कोई तकनीकी समस्या है या पॉलिसी उल्लंघन का मामला. सपा की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन समर्थकों में असंतोष और चिंता दोनों दिख रही है.

राजनीतिक हलचल तेज, मेटा पर सवालों की बौछार

अखिलेश यादव का पेज सस्पेंड होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. सपा नेताओं और समर्थकों ने #RestoreAkhileshYadavPage जैसे हैशटैग ट्रेंड कराना शुरू कर दिया है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मामला केवल तकनीकी नहीं बल्कि डिजिटल स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी से जुड़ा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 11, 2025, 05:32 IST

homeuttar-pradesh

Lucknow News: अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड, सपा नेताओं का फूटा गुस्सा



Source link

Post Navigation

Previous Banda News : बांदा में खाद न मिलने पर किसानों ने सहायक विकास अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर हाइवे पर लगाया जाम
Next Gorakhpur News : गोरखपुर में 120 लोगों की चमकी किस्मत, खुद सीएम योगी ने सौंपी चाबी, जानें माजरा

More Stories

सावन के अमावस्या पर सूर्य को दें अर्घ्य और कुत्ते को खिलाएं रोटी, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न
  • Pratapgarh News

सावन के अमावस्या पर सूर्य को दें अर्घ्य और कुत्ते को खिलाएं रोटी, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न

Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
चढ़ावा चोरी के बाद बदली परंपरा, अब इस दिन झूले पर झूलेंगे रामलला
  • Pratapgarh News

चढ़ावा चोरी के बाद बदली परंपरा, अब इस दिन झूले पर झूलेंगे रामलला

Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
बहराइच के इस पेड़ का नाम ‘गुदगुदी वाला पेड़’, छूते ही होती है रहस्यमयी चीज
  • Pratapgarh News

बहराइच के इस पेड़ का नाम ‘गुदगुदी वाला पेड़’, छूते ही होती है रहस्यमयी चीज

Mera Pratapgarh August 10, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल के पोस्ट

  • सावन के अमावस्या पर सूर्य को दें अर्घ्य और कुत्ते को खिलाएं रोटी, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न
  • चढ़ावा चोरी के बाद बदली परंपरा, अब इस दिन झूले पर झूलेंगे रामलला
  • बहराइच के इस पेड़ का नाम ‘गुदगुदी वाला पेड़’, छूते ही होती है रहस्यमयी चीज
  • जज साहब के चैंबर में दो लड़कियों ने… बृजभूषण शरण सिंह ने किसका खोला राज?
  • कौन हैं सुजीत सिंह? जिन्हें सपा ने घोसी विधानसभा सीट से बनाया अपना उम्मीदवार

श्रेणियाँ

  • Pratapgarh News

हो सकता है आप चूक गए हों

सावन के अमावस्या पर सूर्य को दें अर्घ्य और कुत्ते को खिलाएं रोटी, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न
  • Pratapgarh News

सावन के अमावस्या पर सूर्य को दें अर्घ्य और कुत्ते को खिलाएं रोटी, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न

Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
चढ़ावा चोरी के बाद बदली परंपरा, अब इस दिन झूले पर झूलेंगे रामलला
  • Pratapgarh News

चढ़ावा चोरी के बाद बदली परंपरा, अब इस दिन झूले पर झूलेंगे रामलला

Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
बहराइच के इस पेड़ का नाम ‘गुदगुदी वाला पेड़’, छूते ही होती है रहस्यमयी चीज
  • Pratapgarh News

बहराइच के इस पेड़ का नाम ‘गुदगुदी वाला पेड़’, छूते ही होती है रहस्यमयी चीज

Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
जज साहब के चैंबर में दो लड़कियों ने… बृजभूषण शरण सिंह ने किसका खोला राज?
  • Pratapgarh News

जज साहब के चैंबर में दो लड़कियों ने… बृजभूषण शरण सिंह ने किसका खोला राज?

Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
कौन हैं सुजीत सिंह? जिन्हें सपा ने घोसी विधानसभा सीट से बनाया अपना उम्मीदवार
  • Pratapgarh News

कौन हैं सुजीत सिंह? जिन्हें सपा ने घोसी विधानसभा सीट से बनाया अपना उम्मीदवार

Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners