Lucknow News: ‘ऑपरेशन सिंदूर…’, सेना की फायरिंग रेंज में अतिक्रमण! हाईकोर्ट ने एलडीए से पूछा- अब तक क्या किया?

0
Lucknow News: ‘ऑपरेशन सिंदूर…’, सेना की फायरिंग रेंज में अतिक्रमण! हाईकोर्ट ने एलडीए से पूछा- अब तक क्या किया?


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ के अर्जुनगंज में सेना की फायरिंग रेंज पर अवैध कब्जों को लेकर हाईकोर्ट सख्त हो गया है. कोर्ट ने एलडीए और राज्य सरकार से जवाब मांगा है कि अब तक अतिक्रमण रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए. मामला अब …और पढ़ें

सेना की फायरिंग रेंज में अतिक्रमण! हाईकोर्ट ने एलडीए से पूछा- अब तक क्या किया?अर्जुनगंज में सेना की फायरिंग रेंज में अवैध अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई.
लखनऊ. अर्जुनगंज की फायरिंग रेंज में सेना अब गोलियां नहीं चला पा रही… वजह? वहां अब गोलियों से पहले अवैध कब्ज़े वालों की इंट्री हो चुकी है! इस मुद्दे पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया और सीधे सवाल दाग दिए, एलडीए बताओ, जब अतिक्रमण हो रहा था, तब आप सो रहे थे क्या? बात यूं है कि 2011 में ब्रिगेडियर तिरबनी प्रसाद ने एक जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि फायरिंग रेंज में अतिक्रमण हो रहा है और इससे सेना की ट्रेनिंग में बाधा आ रही है. अब जब मामला दोबारा उठा, तो कोर्ट का पारा हाई हो गया.

केंद्र सरकार ने भी साफ-साफ कह दिया, ‘अर्जुनगंज फायरिंग रेंज “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी रणनीतिक तैयारियों के लिए बेहद अहम है और रेंज में लॉन्ग डिस्टेंस ट्रेनिंग का टलना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है.’ यानी मामला अब केवल जमीन का नहीं, सीधे नेशनल सिक्योरिटी का बन गया है. वहीं राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि एक टीम सर्वे के लिए तैनात की गई है और रेंज की अधिसूचना बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. मगर हाईकोर्ट ने इसे नाकाफी बताया और सीधे सवाल कर पूछ लिया कि एलडीए अब तक क्या करता रहा?

पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने तंज कसते हुए कहा था कि सेना बार-बार कहती रही, लेकिन सरकार और एलडीए ने आंखें बंद रखीं. अब हाल ये है कि फायरिंग नहीं हो पा रही है. कोर्ट ने कहा कि ये मामले केवल जमीन के नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े हुए हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर के लिए तय की है, जिसमें सभी संबंधित विभागों को अपने स्टैंड और अब तक की कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी देने को कहा गया है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सेना की फायरिंग रेंज में अतिक्रमण! हाईकोर्ट ने एलडीए से पूछा- अब तक क्या किया?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *