Lucknow News: मस्जिद में दोस्ती, नौकरी का वाद…, फिर घर ले जाकर गंदा काम करने की कोशिश, मना किया तो पीटा, अब IIT छात्र दर्ज हुई FIR

0
Lucknow News: मस्जिद में दोस्ती, नौकरी का वाद…, फिर घर ले जाकर गंदा काम करने की कोशिश, मना किया तो पीटा, अब IIT छात्र दर्ज हुई FIR


Last Updated:

Lucknow News: दोस्ती की आड़ में प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गंदा काम करने की कोशिश का मामला सामने आया है. राजकीय पॉलिटेक्निक के एक 19 वर्षीय छात्र ने कथित आईआईटी छात्र के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

फोटो-AI
लखनऊ: 19 वर्षीय पॉलिटेक्निक के एक छात्र ने कथित आईआईटी छात्र के खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. यह एफआईआर गाजीपुर थाने में दर्ज कराई गई है. पीड़ित छात्र का ऐसा आरोप है कि आरोपी ने पहले मस्जिद में उससे दोस्ती की. फिर नौकरी दिलाने का वादा कर उसे अपने जाल में फंसाया. फिर रूम दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और वहां कमरा बंद कर के अश्लील हरकतें करने लगा.

जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं, गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की गई. अब इस मामले में गाजीपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय पीड़ित अंबेडकर नगर का रहने वाला है और राजकीय पॉलिटेक्निक में द्वितीय वर्ष का छात्र है. पीड़ित छात्र के मुताबिक, 29 अगस्त को वह लोहिया अस्पताल के पास मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था.
इसी, दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी. उस शख्स ने छात्र से बातचीत करते हुए उसका मोबाइल नंबर ले किया. पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपी ने खुद को आईआईटी खड़कपुर का छात्र बताया था. उसने नौकरी दिलाने में मदद करने का वादा कर उससे दोस्ती कर ली. 13 सितंबर को आरोपी ने मैसेज कर उसे मिलने के लिए बुलाया. दोनों पहले मस्जिद गए और वहां एक साथ नमाज पढ़ी.

फिर वो अपना घर दिखाने की बात कह कर पीड़ित को अपने साथ इंदिरानगर सेक्टर 10 में अपने कमरे पर ले गया. पीड़ित छात्र का आरोप है कि करिय में मदद का दिखावा किया और कमरे में बैठते ही आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. उसका मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गंदा काम करने का दबाव बनाया. जब पीड़ित छात्र ने उसका विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की।

इतना ही नहीं, गला दबाकर मारने की कोशिश की और कमरे में बंधक बना लिया. हालांकि, किसी तरह पीड़ित छात्र अगली सुबह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर से बाहर निकाला और गूगल मैप के सहारे पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंचा. इसके बाद उसने गाजीपुर थाने में जाकर घटना की लिखित शिकायत दी. छात्र ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन इस्तेमाल कर अपना नंबर और नाम डिलीट कर दिया.

वहीं, अब इस मामले में गाजीपुर थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की गहन जांच सुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मस्जिद में दोस्ती, नौकरी का वाद…, फिर घर ले जाकर गंदा काम करने की कोशिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *