Meerut News: अब आपका भी स्टार्टअप का सपना होगा साकार, सिर्फ करना होगा ये काम..

0
Meerut News: अब आपका भी स्टार्टअप का सपना होगा साकार, सिर्फ करना होगा ये काम..


Last Updated:

मेरठ के एमआईईटी में अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर युवाओं को स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स में मदद कर रहा है. सेंटर प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग कर आर्थिक सहायता और रहने-खाने की व्यवस्था करता है.

X

अब आपका भी स्टार्टअप का सपना होगा सच

हाइलाइट्स

  • मेरठ में अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर स्टार्टअप्स में मदद कर रहा है.
  • सेंटर प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग कर आर्थिक और रहने-खाने की सहायता करता है.
  • युवा अटल सेंटर से संपर्क कर प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ा सकते हैं.

मेरठ: वर्तमान समय में यह देखा जा रहा है कि युवा कई तरह के स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स के जरिए टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं. हालांकि, आर्थिक मजबूती न होने के कारण वे अपने प्रोजेक्ट्स पर कार्य नहीं कर पाते. लेकिन अब ऐसे युवाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर के जरिए वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और इस क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं. यह जानकारी मेरठ के एमआईईटी में बने अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर के कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार गुप्ता ने लोकल-18 से खास बातचीत के दौरान दी.

प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में मिलती है मदद
कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार गुप्ता ने बताया कि जो युवा अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वे अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर से संपर्क कर सकते हैं. इसके बाद उनके प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग की जाएगी. यदि प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने लायक पाया गया, तो ऐसे युवाओं को पूरी मदद दी जाएगी. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी खर्चों को सेंटर द्वारा उठाया जाता है, और साथ ही उनके खाने-रहने की व्यवस्था भी की जाती है. वर्तमान समय में अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, मिर्जापुर, बहराइच, वाराणसी जैसे कई जिलों के युवा काम कर रहे हैं, जिनके प्रोजेक्ट्स को नीति आयोग द्वारा भी सराहा जा रहा है.

इसलिए जरूरी है यह प्रक्रिया
अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर के जरिए आगे बढ़ने वाले युवाओं के लिए शिक्षा और उम्र कोई मायने नहीं रखते. चाहे वह आठवीं-दसवीं पास युवा हों या बुजुर्ग जिनके पास कोई अनूठा आइडिया हो, जो विभिन्न समस्याओं का समाधान प्रदान कर सकता हो, उनके प्रोजेक्ट्स को भी आगे बढ़ाने में मदद की जाती है. इसलिए, आप भी अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर से संपर्क कर सकते हैं और अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं.

homeuttar-pradesh

Meerut News: अब आपका भी स्टार्टअप का सपना होगा साकार, सिर्फ करना होगा ये काम..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *