Meerut News: औरंगजेब का खौफनाक खेल, सद्दाम पर 4 सेकेंड में चलाई इतनी गोलियां, धुआं-धुआं हुआ इलाका
Last Updated:
Meerut Crime news: मेरठ के खरदोनी गांव में सावेज, औरंगजेब और आफाक ने सद्दाम पर पुरानी रंजिश में फायरिंग की, घटना सीसीटीवी में कैद हुई. पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की है.
मेरठ में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) बाइक पर आए युवकों की हुई पहचान
गांव में लगी चौपाल की लाइट और सीसीटीवी कैमरों की रोशनी में सबकुछ साफ नजर आया. बाइक पर सवार तीनों युवकों की पहचान सावेज, औरंगजेब और आफाक के रूप में हुई है. बाइक रुकते ही औरंगजेब और आफाक पिस्तौल लहराते हुए उतरे और सद्दाम को धमकाने लगे. उन्होंने कहा कि आज झगड़े का सबक सिखाएंगे.
चौपाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई घटना
वारदात के बाद तीनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए बाइक पर फरार हो गए. पूरा घटनाक्रम चौपाल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह से आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया. गांव वालों का कहना है कि आरोपी पहले भी दबंगई दिखाते रहे हैं. गांव में हथियार लहराना और झगड़े-फसाद करना उनके लिए आम बात थी. ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि दोबारा कोई ऐसी वारदात न हो.
आरोपियों की तलाश की जा रही है: सीओ
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सीओ सदर देहात शिव प्रताप ने बताया कि वादी सद्दाम की शिकायत पर औरंगजेब, आफाक और सावेज के खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं. जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. जांच में यह भी सामने आया है कि सद्दाम और सावेज के बीच तीन दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था. लेकिन आरोपियों ने मन में रंजिश रख ली और तीन दिन बाद इस वारदात को अंजाम दिया.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.