Meerut News : कब होगा मेरठ मेट्रो का उद्घाटन? 120 की रफ्तार वाली ट्रेन… जानें 5 खासियत
Last Updated:
Meerut News: मेरठ मेट्रो का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. देश की सबसे तेज़ मेट्रो, 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर कराएगी. जानें इस मेट्रो की 5 खासियतें, जो इसे बाकी मेट्रो प्रोजेक्ट्स से अलग बनाती हैं.
मेरठ : ‘क्रांति धरा’ मेरठ में ही जल्द आपको मेट्रो की आवाज सुनाई देगी. इसके लिए एनसीआरटीसी बहुत तेजी के साथ मेट्रो के संचालन से संबंधित तैयारियां कर रहा है. हालांकि मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कब होगा इस पर संदेह बना हुआ है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेरठ आने का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है .इस कार्यक्रम को लेकर अभी तक एनसीआरटीसी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कोई सूचना नहीं मिली है. ऐसे में 30 सितंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संशय है. हालांकि मेट्रो का उद्घाटन बहुत जल्द होगा. उसके बाद यात्री देश की सबसे तेज चलने वाली मेट्रो में मेरठ वासी सफर कर पाएंगे. ऐसे में लोकल 18 की टीम द्वारा भी ग्राउंड पर जाकर बेगमपुल स्टेशन पर तैयारी का जायजा लिया.
यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस
मेरठ मेट्रो में सुरक्षा की दृष्टि से प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और कंट्रोल्ड है. यात्रियों का प्रवेश चेकिंग के बाद ही होगा. टिकट मशीन पर स्कैन करने के बाद ही उन्हें प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी. वहीं, बाहर निकलते समय भी उसी टिकट को स्कैन करना आवश्यक होगा.
- मेरठ मेट्रो में देश में पहली बार एकीकृत इन्फ्रास्ट्रक्चर देखने को मिलेगा. इस इंफ्रास्ट्रक्चर पर सेमी हाई-स्पीड रीजनल रेल यानी नमो भारत के साथ ही मेट्रो का संचालन भी किया जाएगा. मेरठ मेट्रो की अधिकतम ऑपरेशनल स्पीड 120 किमी प्रति घंटे है, जो इसे देश की सबसे तेज मेट्रो बनाती है.
- वहीं मेट्रो ट्रेन में तीन कोच, 2×2 स्टाइल की आरामदायक सीटें, लगेज रैक और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इस मेट्रो में एक बार में 700 से अधिक यात्री सफर कर सकते हैं.
- मेट्रो के लिए डिपो समेत कुल 13 स्टेशन बनाए गए हैं. लगभग 23 किलोमीटर की दूरी का यह सफर मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक करीब 30 मिनट में पूरा होगा.
- सभी स्टेशनों पर पीने का पानी और वॉशरूम की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध होगी. साथ ही दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जैसे अतिरिक्त शौचालय, पाथ-वे और व्हीलचेयर के लिए सुविधाजनक रास्ते.
- सुरक्षा और संचालन के लिहाज से मेट्रो में स्वचालित ट्रेन नियंत्रण, आधुनिक रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, पुश-बटन वाले दरवाजे, बड़े इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड, इनडोर-आउटडोर सीसीटीवी कैमरे, इमर्जेंसी अलार्म और टॉक बैक सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं. आपातकालीन स्थिति में स्टेशन और ट्रेन में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए भी पर्याप्त जगह दी गई है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें