Meerut Rapid Rail: 23 मीटर गहराई, 20 एस्केलेटर और 4 गेट, ऐसा है मेरठ का बेगमपुल स्टेशन, नमो भारत और मेट्रो एक साथ दौड़ेगी

0
Meerut Rapid Rail: 23 मीटर गहराई, 20 एस्केलेटर और 4 गेट, ऐसा है मेरठ का बेगमपुल स्टेशन, नमो भारत और मेट्रो एक साथ दौड़ेगी


मेरठ: वेस्ट यूपी के लोगों के लिए अच्छी खबर है. इस नवरात्र में देश की पहली रीजनल रैपिड रेल (नमो भारत ट्रेन) का तोहफा मिल सकता है. जी हां…इस रैपिड रेल का उद्घाटन संभवतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. पीएम मोदी मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से दिल्ली के सराय काले खां तक इस हाई-स्पीड रैपिड रेल को हरी झंडी दिखा सकते हैं. इसे लेकर सभी प्रमुख स्टेशनों पर तैयारियां जोरों पर हैं.

खासकर बेगमपुल अंडरग्राउंड रैपिड स्टेशन पर. न्यूज़ 18 की टीम ने इस स्टेशन का ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए जायजा लिया. जब रैपिड और मेट्रो सुरंगों में फर्राटा भरती हैं, तो दृश्य वाकई अद्भुत होता है.

मेरठ का सबसे बड़ा और अनोखा अंडरग्राउंड स्टेशन
मेरठ के बड़े व्यापारिक केंद्र कहे जाने वाले बेगमपुल में शहर का सबसे आधुनिक स्टेशन बन चुका है. यह देश का पहला स्टेशन है जहां एक ही ट्रैक पर नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो दोनों दौड़ेंगी.
– स्टेशन की गहराई: लगभग 23 मीटर
– लंबाई: 250 मीटर
– चौड़ाई: 24.5 मीटर
– एंट्री-एग्जिट गेट्स: कुल 4 (अबू लेन, सोतीगंज, नेशनल इंटर कॉलेज और मेरठ कैंट की ओर)
– ट्रैक: दो ट्रैक, दोनों ओर मेट्रो और रैपिड ट्रेन
– लेवल्स: 4 (ग्राउंड, मेज़नाइन, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म)

लिफ्ट, एस्केलेटर और मेडिकल इमरजेंसी के इंतजाम
बेगमपुल स्टेशन को पूरी तरह यात्री-केंद्रित डिजाइन के साथ तैयार किया गया है:
– कुल 20 एस्केलेटर और 5 लिफ्ट
– बड़ी लिफ्ट्स जिनमें स्ट्रेचर भी लाया-ले जाया जा सके
– हर प्लेटफॉर्म पर मेडिकल इमरजेंसी के लिए विशेष प्रावधान
– AFC गेट्स, सुरक्षा जांच, CCTV, डिजिटल सिग्नलिंग समेत आधुनिक तकनीक से लैस

कहां मिलेगी मेट्रो और कहां रैपिड?
नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों:
– मोदीपुरम
– बेगमपुल
– शताब्दी नगर
– मेरठ साउथ

सिर्फ मेरठ मेट्रो:
– मेरठ सेंट्रल
– भैंसाली
– अन्य एलिवेटेड स्टेशन (13 में से 10)

मेरठ मेट्रो का संचालन पूरी तरह नमो भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर आधारित होगा, जो देश में पहली बार हो रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *