Meerut Weather Live: मेरठ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Last Updated:
Meerut Weather News: मेरठ में रविवार से शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग के अनुसार मेरठ का तापमान 28 सेल्सियस डिग्री बना हुआ है. अब भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिल…और पढ़ें
मेरठ में बारिश
हाइलाइट्स
- बारिश से मेरठ वासियों को राहत मिल गई.
- बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आई.
- मेरठ का तापमान 28 सेल्सियस डिग्री तक आया.
मेरठः मेरठ में पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. जिसमें रिमझिम बारिश के साथ गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था. लेकिन रविवार देर शाम शुरू हुई बारिश से मेरठ वासियों को राहत मिल गई. लगभग 12:00 बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला मेरठ सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार जारी है. जिससे भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है.
बारिश के बाद कई जगह आई आफत
देर रात से हो रही बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में जल-भराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है. क्योंकि मेरठ के अधिकांश क्षेत्रों के अगर बात की जाए तो वहां जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. ऐसे में मेरठ का बुढ़ाना गेट, लिसाड़ी गेट, सुभाष बाजार, जय देवी नगर सहित अन्य ऐसे इलाके है जहां बारिश के बाद जल-भराव की स्थिति भी देखी गई है.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या… और पढ़ें