Mirzapur News: सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल पर जीएसटी में राहत! 28% से घटाकर 18% हुआ टैक्स, लोगों को मिलेगी बड़ी छूट
Last Updated:
Mirzapur News: सरकार ने बिल्डिंग मटेरियल और सीमेंट पर राहत देते हुए जीएसटी की दर 28% से घटाकर 18% कर दी है. यह फैसला आज से लागू हो गया है. इससे सीमेंट की कीमत में लगभग 40 प्रति बोरी की कमी आ सकती है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पुराना स्टॉक बिकने के बाद ही नई दर का असली फायदा ग्राहकों तक पहुंचेगा. निर्माण से जुड़े लोगों और आम जनता के लिए यह एक बड़ी राहत मानी जा रही है.
हालांकि, कुछ व्यापारियों का कहना है कि पुराना स्टॉक पहले खत्म करना होगा, क्योंकि वह पुरानी दर पर खरीदा गया है. नई दर का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब नया माल स्टॉक में आएगा.
सीमेंट व्यवसायी अमित कुमार ने बताया कि नई दर लागू होने से 10% की सीधी राहत मिली है. उनके अनुसार अब ग्राहक को सीमेंट की बोरी 40 रुपये तक सस्ती मिलेगी, जो आम जनता के लिए एक बड़ी राहत है. उन्होंने यह भी कहा कि बिल्डिंग मटेरियल पर सबसे अधिक 28% जीएसटी लगाया गया था, जिसकी वजह से लागत काफी बढ़ जाती थी. अब सरकार के इस निर्णय से न केवल निर्माण कार्य सस्ते होंगे, बल्कि व्यापार में भी गति आएगी.
लोग कर रहे थे जीएसटी में बदलाव का इंतज़ार
स्थानीय दुकानदार राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का कहना है कि जब से जीएसटी में बदलाव की खबर आई है, तब से ग्राहकों की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है. लोग जानबूझकर खरीदारी रोक रहे थे, ताकि नई दरों का फायदा मिल सके. उन्होंने बताया कि नई दर लागू होने से 400 रुपए वाली बोरी अब 360 रुपए की पड़ेगी, लेकिन अभी तक पुराना स्टॉक खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आज रात से कीमतों में कमी लागू हो सकती है और पूरी प्रक्रिया स्पष्ट होने के बाद दाम स्थिर होंगे.
पुराना स्टॉक बिकेगा तब मिलेगी असली राहत
व्यापारी मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि जीएसटी दर में बदलाव के बाद कीमतों में अंतर तो जरूर पड़ेगा, लेकिन अभी फिलहाल पुराना स्टॉक ही बिक रहा है. उन्होंने कहा, ‘हम अभी भी 400 रुपए में सीमेंट बेच रहे हैं. नया स्टॉक आने के बाद ही ग्राहक को पूरी राहत मिल पाएगी. तब जाकर असली असर देखा जा सकेगा.’
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें