Mirzapur News : होश उड़ा देंगे मिर्जापुर के पांच वाटरफॉल, सोचेंगे पहले क्यों नहीं आए
Last Updated:
Mirzapur news in hindi : मिर्जापुर के ये वॉटरफॉल किसी से कम नहीं हैं. बारिश में इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है. दूर-दूर पर्यटक यहां आकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं.
बारिश का मौसम आने वाला है. ऐसे में आप मिर्जापुर जिले में घूमना चाह रहे है तो यह पांच वॉटरफॉल सबसे फेमस है. यहां पर देशभर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं. आप भी अगर घूमना चाह है तो पांच फेमस वाटरफॉल का आनंद उठा सकते हैं.

मिर्जापुर जिले का सबसे फेमस वाटरफॉल लखनिया दरी है. वाराणसी बॉर्डर पर अहरौरा क्षेत्र में स्थित इस दरी में पानी का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. यहां पर विदेशी पर्यटक भी आते हैं. फेमस वाटरफॉल में सबसे खास लखनिया दरी ही है.

लखनिया दरी के बाद सबसे प्रसिद्ध सिद्धनाथ दरी है. सत्तेशगढ़ के पास स्थित फॉल का नजारा ऐसा है कि आप देखते ही मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. कई किलोमीटर से आकर पानी पहाड़ों से टकराते हुए करीब 80 फीट नीचे गिरता है. यह नजारा देखकर सभी इसके कायल हो जाते हैं. यहां पर वाराणसी से ज्यादा ट्यूरिस्ट आते हैं.

शहर से 15 किलोमीटर दूर विंढमफॉल स्थित है. यह शहरवासियों के साथ ही विंध्याचल मंदिर आने वाले भक्तों के लिए खास फॉल है. यहां पर भी बारिश में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोग जाते हैं. फॉल का नजारा बेहद अलौकिक है. खास फॉल में लोग बाटी-चोखा का भी आनंद लेते हैं.

बरकछा कलां में स्थित खड़ंजा फॉल पिकनिक मनाने के लिए सबसे उपयुक्त जगह है. पठारी इलाका होने के बाद यहां खतरा कम है. पानी में स्नान के साथ ही बाटी-चोखा का लोग भरपूर आनंद उठाते हैं. पिकनिक वाले पर्यटक इस फॉल पर सबसे ज्यादा जाते हैं.

दिव्य व अलौकिक दृश्य वाले फॉल में टांडाफॉल भी है. शहर से इसकी दूरी 12 किलोमीटर है. यहां पर भी काफी ऊँचाई से पानी नीचे गिरता है. फॉल पर पर्यटकों के बेहतर व्यवस्था की गई है. दूर से पर्यटक पानी का लुफ्त उठा सकते हैं. वहीं, सेल्फी व फ़ोटो भी ले सकते हैं. बारिश में यहां जमकर पर्यटक पहुंचते हैं और आनंद उठाते हैं.