MP के इन शहरों को जाम से मिलेगी राहत, वंदे भारत की स्‍पीड से दौड़ेगी कार

0
MP के इन शहरों को जाम से मिलेगी राहत, वंदे भारत की स्‍पीड से दौड़ेगी कार


नई दिल्‍ली. मध्‍य प्रदेश के कई शहरों के लोगों को जल्‍द ही जाम से राहत मिलने वाली है. वंदेभारत की रफ्तार से उनकी गाड़ी दौड़ेगी. रास्‍ते में रेलवे क्रासिंग पर बगैर रुके सफर पूरा होगा. भारतीय रेलवे वाहन चालकों को राहत देने के लिए आरओबी बनाने जा रहा है, जिससे बुंदेलखंड इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी. इससे सफर और भी आसान होगा.

झांसी से ललितपुर और बुंदेलखंड की ओर झांसी-मानिकपुर रेल खंड पर रेलवे क्रॉसिंग (समपार संख्या 369, किमी 1131/01-02) पर 4-लेन का आरओबी बनाया जा रहा है. पुल बनने से सड़क ट्रैफिक बिना रुकावट के चल सकेगा. क्‍योंकि यहां पर त्योहारों के दौरान और बारिश के समय लंबा जाम लगता है, जिसमें लोगों का घंटों का समय बर्बाद होता है. लोगों की लंबे समय से आरओबी की मांग चल रही थी. इसी को देखते हुए आरओबी का निर्माण किया जा रहा है.

कहां के लोगों को मिलेगी राहत

यह पुल झांसी से ललितपुर, सागर, दमोह और बुंदेलखंड इलाके की ओर जाने वाले लोगों को बहुत राहत देगा, क्योंकि यहां पर रेलवे क्रॉसिंग पर लंबी कतारें और ट्रैफिक जाम आम बात है. यात्रा समय बचेगा और सुरक्षा भी बेहतर होगी.

रेलवे का क्‍या है फोकस

रेलवे का फोकस ऐसे क्रॉसिंग पर है, जहां ट्रैफिक ज्यादा है, ताकि आम लोगों को रोजमर्रा की परेशानी कम हो. जल्द ही इस पुल का काम शुरू होने की उम्मीद है, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र में सड़क और रेल दोनों की आवाजाहीआसान होगी.

देशभर में 4,769 ब्रिजों का हो रहा है निर्माण

1 जनवरी 2026 तक कुल 4,769 ब्रिजों का निर्माण चल किया जाएगा. इसमें 1,14,298 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिल चुकी है. इनमें से उत्तर प्रदेश में 772 पुलों का काम 15,210 करोड़ रुपये में चल रहा है.

कौन बना रहा है यह आरओबी

झांसी-मानिकपुर खंड के इस पुल को पहले राज्य सरकार के साथ लागत साझेदारी (शेयरिंग) पर स्वीकृत किया गया था. लेकिन बाद में राज्य सरकार ने रेलवे से अनुरोध किया कि पूरा खर्च रेलवे ही उठाए. अब रेलवे ने पुनरीक्षित अनुमान तैयार करना शुरू कर दिया है. जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *