NEET UG 2025: इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में 2 लाख में MBBS! 1 लाख NEET रैंक तक सीट पक्की
NEET UG 2025 : उत्तर प्रदेश में कई प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जो कम फीस में MBBS कराते हैं. इनमें से ही एक लखनऊ का डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RMLIMS) है. यह मेडिकल कॉलेज भी अपनी कम फीस और उच्च गुणवत्ता वाले मेडिकल एजुकेशन के लिए मशहूर है.
नीट यूजी 2025 में अगर आपकी रैंक डेढ़ लाख तक है, तो आपको डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RMLIMS) में एमबीबीएस में एडमिशन मिल सकता है. यह कटऑफ जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए है. आइए जानते हैं इस मेडिकल कॉलेज में साल 2024 में रही नीट यूजी कटऑफ और एमबीबीएस फीस के बारे में.
राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में एमबीबीएस की फीस
डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RMLIMS) में एमबीबीएस कोर्स का फीस स्ट्रक्चर इस प्रकार है-
फर्स्ट ईयर फीस: जनरल/EWS के लिए 49,700/- रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40700 रुपये है. पूरे कोर्स की फीस फीस लगभग ₹1.82 लाख होती है
अन्य फीस: प्रवेश के समय कुछ अतिरिक्त शुल्क जैसे यूनिवर्सिटी चार्जेज और सुरक्षा जमा लिया जाता है, जो लगभग ₹53,000 हो सकता है. इस प्रकार, MBBS की कुल फीस लगभग ₹1.82 लाख होती है.
हॉस्टल फीस
RMLIMS में हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है और इसका शुल्क इस प्रकार है:
पुरुष छात्रों के लिए: 2,400 से ₹18,000 प्रति वर्ष
महिला छात्रों के लिए: 2,400 से ₹2,500 प्रति वर्ष
RMLIMS में नीट यूजी कटऑफ 2024
डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RMLIMS) में एडमिशन का दो कोटा है- ऑल इंडिया कोटा (15%) और स्टेट कोटा (85%). आइए दोनों कोटा में पिछले साल का नीट यूजी कटऑफ देखते हैं-
ऑल इंडिया कोटा (15%)
| कैटेगरी | काउंसलिंग राउंड 1 | काउंसलिंग राउंड 2 |
| जनरल | 2,759 रैंक | 3,956 रैंक |
| EWS | 4,022 रैंक | – |
| ओबीसी | 3,983 रैंक | – |
| SC | 24,778 रैंक | – |
| ST | 50,732 रैंक | – |
स्टेट कोटा (85%)
उत्तर प्रदेश स्टेट कोटा के तहत RMLIMS में प्रवेश के लिए NEET-UG 2024 की अंतिम रैंक इस प्रकार थी-
| कैटेगरी | काउंसलिंग राउंड 1 | काउंसलिंग राउंड 2 |
| जनरल (UR) | 4,568 रैंक | 5,128 रैंक |
| ओबीसी | 5,259 | 5,816 |
| एससी | 55,922 | 57,060 |
| एसटी | 1,22,133 | 1,69,575 |