NEET UG 2025 रिजल्ट को लेकर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, NTA को नोटिस
Last Updated:
NEET UG 2025, NEET Exam 2025, NEET UG Result 2025 Update: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने NEET-UG 2025 के परिणाम पर रोक लगाई है. बिजली गुल होने से छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कोर्ट ने NTA को रिजल्ट घोषित न…और पढ़ें
NEET UG 2025, NEET UG exam: नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट पर क्या है अपडेट?
हाइलाइट्स
- हाईकोर्ट ने NEET-UG 2025 रिजल्ट पर रोक लगाई.
- बिजली गुल होने से छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
- NTA को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश.
NEET UG 2025, NEET Exam 2025, NEET UG Result 2025 Update: NEET-UG 2025 परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एक अहम अंतरिम आदेश जारी किया है. कोर्ट ने परीक्षा के परिणाम पर रोक लगाते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को रिजल्ट घोषित न करने के निर्देश दिए हैं. यह रोक अगली सुनवाई तक लागू रहेगी. यह फैसला उस याचिका के आधार पर लिया गया है, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि परीक्षा के दौरान बिजली गुल हो जाने के कारण कई छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
बताया गया है कि इंदौर के 11 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर बिजली चली गई थी, जिससे परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने में बाधा आई. कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एमपीईबी, एनटीए, परीक्षा केंद्र संचालकों को नोटिस जारी किया है. इन सभी से चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा गया है, जिसमें याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि तकनीकी खामियों और प्रशासनिक लापरवाही के चलते हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस विषय पर चिंता व्यक्त की और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई. इस फैसले से NEET-UG 2025 के लाखों परीक्षार्थियों की नजरें अब कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिक गई हैं.
क्या हुआ था NEET-UG 2025 में?
4 मई 2025 को देशभर में NEET-UG परीक्षा हुई थी, जिसमें लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया. यह परीक्षा मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होती है, लेकिन इंदौर में कुछ गड़बड़ हो गई. खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से शहर के 11-12 परीक्षा केंद्रों में बिजली चली गई. यह बिजली कटौती दोपहर 3:30 बजे के आसपास हुई, जब परीक्षा चल रही थी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक थी. बिजली जाने से परीक्षा हॉल में अंधेरा हो गया. कुछ केंद्रों में मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी में पेपर देना पड़ा. इससे छात्रों को सवाल पढ़ने और जवाब लिखने में दिक्कत हुई. कई केंद्रों में जनरेटर या दूसरी बिजली व्यवस्था नहीं थी,जिससे हालात और बिगड़ गए. मौसम विभाग ने पहले ही तूफान की चेतावनी दी थी,फिर भी कोई तैयारी नहीं थी. परीक्षा के बाद कई छात्रों ने इसका विरोध किया और दोबारा परीक्षा की मांग की. कुछ छात्र इतने परेशान हुए कि वे रोने लगे.

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें