Nepal Protest : इंडो-नेपाल सीमा पर आगजनी के बाद अभी कैसे हैं हालात, देखें सुनौली बॉर्डर से Ground Report

0
Nepal Protest : इंडो-नेपाल सीमा पर आगजनी के बाद अभी कैसे हैं हालात, देखें सुनौली बॉर्डर से Ground Report


Last Updated:

Ground Report Sonaul Border : नेपाली सेना ने पूरे देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है. दोपहर में नेपाली युवाओं के झुंड ने यूपी के महराजगंज से लगे सुनौली बॉर्डर पर भंसार में आग लगा दी थी. अभी क्या स्थिति है,…और पढ़ें

महराजगंज. पड़ोसी देश नेपाल में हिंसक हालात सुर्खियों में हैं. सोमवार सुबह से लेकर रात तक भारत-नेपाल बॉर्डर के इलाके भी तनाव और उथल-पुथल के गवाह बने रहे. नेपाल के अलग-अलग हिस्सों से हजारों की संख्या में युवा बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे. देखते देखते यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और बॉर्डर से थोड़ी दूरी पर स्थित भंसार कार्यालय में आग लगा दी गई. आसमान में छाए धुएं की वजह से कुछ भी साफ दिख नहीं रहा था. हर तरफ धुआं-धुआं ही था. सड़कों पर उतरे युवा लगातार नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ गुस्सा जाता रहे थे. प्रदर्शनकारी महाराजगंज के सुनौली बॉर्डर के पास तक 500 से भी ज्यादा बाइक के साथ पहुंच गए.

जो जहां था, थम गया

नेपाल में हो रहे इस हिंसक प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए भारतीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर आने जाने वाले नागरिक की जांच पड़ताल की जा रही है. नेपाली युवाओं की ओर से हुए इस हिंसक प्रदर्शन के बाद लंबे समय तक दोनों देशों के आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. काफी देर तक उन्हें सुरक्षा बलों के निगरानी में बॉर्डर के नजदीक ही रुकना पड़ा और स्थिति समान्य होने के बाद उन्हें अपने देश में लौटने की अनुमति मिली.

अभी कुछ तय नहीं

रात होते-होते महराजगंज जिले के एसपी और जिलाधिकारी भी सुनौली बॉर्डर पर आए और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की. अभी भी यह निश्चित नहीं हो पाया है कि यह विरोध प्रदर्शन कब तक चलने वाला है. नेपाल के युवा पहले सिंगर और अब पॉलिटिशियन के रूप में प्रसिद्ध हो रहे बलेन शाह को प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

इंडो-नेपाल सीमा पर अभी कैसे हैं हालात, देखें सुनौली बॉर्डर से Ground Report



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *