No One Killed Leopard : तेंदुए को टक्कर मारने वाला पिकअप बरामद, मालिक को नोटिस, ड्राइवर अज्ञात

0
No One Killed Leopard : तेंदुए को टक्कर मारने वाला पिकअप बरामद, मालिक को नोटिस, ड्राइवर अज्ञात


Last Updated:

Pilibhit News : पीलीभीत में 5 अप्रैल को एक पिकअप चालक ने तेंदुए को टक्कर मारकर घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. वन विभाग ने पिकअप बरामद कर मालिक को नोटिस भेजा, लेकिन चालक फरार है. घटना के 13 दिन बाद भी ड्राइवर पर न…और पढ़ें

X

तेंदुए को टक्कर मारने वाली पिकअप.

हाइलाइट्स

  • पिकअप चालक ने तेंदुए को टक्कर मारकर घसीटा.
  • वन विभाग ने पिकअप बरामद कर मालिक को नोटिस भेजा.
  • 13 दिन बाद भी आरोपी चालक फरार.

पीलीभीत. बीती 5 अप्रैल को पीलीभीत में एक पिकअप चालक ने तेंदुए को टक्कर मार कर उसे बेरहमी से घसीटा था. इस घटना में तेंदुए की मौत हो गई थी. वनकर्मियों ने मौके से पिकअप तो बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी चालक भागने में कामयाब हो गया. वन विभाग ने पूरे मामले में विभागीय केस भी काटा है, लेकिन घटना के 13 दिन बाद भी आरोपी चालक आजाद घूम रहा है.

दरअसल, पूरा मामला पीलीभीत माधोटांडा मार्ग का है. जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने माला रेंज के समीप सड़क पार कर रहे एक तेंदुए को जोरदार टक्कर मार दी थी. वहीं पिकअप चालक ने तेंदुए को काफी दूर तक घसीटा था. वन विभाग की टीम ने काफी दूर तक तेज रफ़्तार पिकअप का पीछा कर गाड़ी को बरामद कर लिया था. टीम के मुताबिक पिकअप की स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा रही होगी.

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की निगरानी में टीम लगाकर उसे रेस्क्यू करने की कवायद शुरू कर दी थी. लेकिन गाड़ी की टक्कर से हुए घाव इतने गंभीर थे कि तेंदुए की रेस्क्यू से पहले ही मौत हो गई थी. वहीं इस सब घटनाक्रम के दौरान पिकअप चालक वाहन व तेंदुए को घायल अवस्था में ही छोड़कर मौक़े से फ़रार हो गया था.

गाड़ी मालिक को भेजा गया नोटिस
सामाजिक वानिकी पीलीभीत रेंज अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव की ओर से पूरे घटनाक्रम में पीलीभीत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गाड़ी मालिक व चालक दोनों का पता चल गया है. लेकिन घटना के 13 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सख़्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई. यह एक अहम सवाल है. हालांकि जानकारी के मुताबिक वन विभाग ने गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन मालिक को नोटिस भी भेजा है. लेकिन क्या कारवाई की सुस्त चाल का फायदा उठाकर आरोपी कहीं दूर शरण लेने में कामयाब नहीं हो जाएगा?

अधिकारी नहीं उठा रहे फोन
वहीं जब पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी के लिए पीलीभीत वन एवं वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक भरत डीके से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कई प्रयासों के बावजूद भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ.

homeuttar-pradesh

तेंदुए को टक्कर मारने वाला पिकअप बरामद, मालिक को नोटिस, ड्राइवर अज्ञात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *