Nursery Farming Tips: सिर्फ मिट्टी और पानी नहीं… ये 5 ट्रिक अपनाओ और गेंदा स

0
Nursery Farming Tips: सिर्फ मिट्टी और पानी नहीं… ये 5 ट्रिक अपनाओ और गेंदा स


Last Updated:

मानसून के दौरान गेंदा की नर्सरी डालना फायदेमंद होता है. ऊंचाई वाली जमीन, उचित मिट्टी, टपक सिंचाई और पॉलीहाउस जैसे उपाय अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन पा सकते हैं. सही तैयारी से फूलों की खेती लाभदायक बन सकती है.

सुल्तानपुर- बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और उत्तर भारत में धान की रोपाई के साथ ही फूलों की खेती करने वाले किसानों के लिए भी यह समय गेंदा के फूल की नर्सरी डालने का सुनहरा अवसर है. गेंदा का फूल सामान्यतः सर्दी के मौसम में खिलता है, लेकिन इसकी नर्सरी मानसून के दौरान डाली जाती है. ऐसे में यदि किसान अब भी देर करें, तो बेहतर उत्पादन का मौका चूक सकते हैं. आइए जानते हैं गेंदा की नर्सरी डालने का सही तरीका और इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां.

ऊंचाई वाली जगह पर डालें नर्सरी
फूल किसान विपिन मिश्रा बताते हैं कि गेंदा की नर्सरी डालते समय सबसे पहले यह ध्यान देना जरूरी है कि नर्सरी के लिए ऊंचाई वाला स्थान चुनें, ताकि बारिश का पानी वहां न रुके. क्योंकि अगर पानी ज्यादा देर तक जमा रहता है, तो नर्सरी के पौधे सड़ने लगते हैं. इसलिए खेत या पॉलीहाउस में ऐसा स्थान चुनें जहां जल निकासी बेहतर हो और नमी नियंत्रित रखी जा सके.

नर्सरी की मिट्टी कैसी होनी चाहिए?
गेंदा की अच्छी नर्सरी के लिए भूमि की तैयारी विशेष मायने रखती है-

  • मिट्टी का पीएच मान 7.0 से 7.6 के बीच होना चाहिए.
  • दोमट मिट्टी जिसमें पानी रुकता न हो, सबसे उपयुक्त मानी जाती है.
  • भूमि की गहरी जुताई करें और 15-20 टन सड़ा हुआ गोबर या कम्पोस्ट खाद मिट्टी में मिला लें. इससे मिट्टी में पोषक तत्व और नमी संतुलित रहेगी.
  • पॉलीहाउस में करें नर्सरी
    खुले में खेती करने की तुलना में पॉलीहाउस या शेडनेट में गेंदा की नर्सरी डालना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. खुले में पौधों को जैविक (कीट व रोग) और अजैविक (मौसम) खतरों से नुकसान होता है, जो सीधे उत्पादन को प्रभावित करता है. पॉलीहाउस में नर्सरी लगाने से तापमान, वर्षा और कीटों पर नियंत्रण रखा जा सकता है. इसके साथ ही टपक सिंचाई प्रणाली अपनाने से पानी और उर्वरक दोनों की बचत होती है.

    नमी और सिंचाई का रखें विशेष ध्यान
    गेंदा की नर्सरी में नमी बनाए रखना जरूरी है, लेकिन अत्यधिक नमी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए-

  • टपक सिंचाई प्रणाली से नियमित और नियंत्रित सिंचाई करें.
  • बारिश के मौसम में जरूरत से ज्यादा पानी न दें.
  • यदि नर्सरी खुले में है तो उसके चारों ओर नाली बनाएं, ताकि बारिश का पानी जमा न हो.
  • homeuttar-pradesh

    Nursery Farming Tips: सिर्फ मिट्टी और पानी नहीं… ये 5 ट्रिक अपनाओ और गेंदा स



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *