Opinion : चाहे कांवड़‍िये सत्ता संरक्षित गुंडे हों या सपा के लोग, उत्‍पात मचाएं तो एक्शन होना चाहिए

0
Opinion : चाहे कांवड़‍िये सत्ता संरक्षित गुंडे हों या सपा के लोग, उत्‍पात मचाएं तो एक्शन होना चाहिए


Last Updated:

Kanwar Yatra 2025 News: सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ है और इन्हीं कांवड़ियों का उत्पात है. इन कांवड़ियों को लेकर लोगों के मन में इतना भय हो गया है कि लोग रास्ते बदल ले रहे हैं.

सड़कों पर कांवड़ियों का बवाल.

हाइलाइट्स

  • कांवड़ियों के हंगामे को लेकर यूपी में सियासत.
  • बवाल कर रहे कांवड़ियां बने आफत.
  • अब बवाल करने वाले कांवड़ियों का लगेगा पोस्टर.
लखनऊः भगवा कपड़े, कंधों पर सजावट वाले कांवड़, पैरों में घुंघरूं और जुबां पर बम-बम भोले के नारे… ये दृश्य फिलहाल आपको उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक की सड़कों पर देखने को मिल रहा होगा. ये जो लोग रेला बनाकर पैदल चल रहे हैं, ये कांवड़िए हैं. कांवड़िए यानी की महादेव के परम भक्त. जो गंगाजल लेकर महादेव को चढ़ाने के लिए निकले हुए हैं. लेकिन इन कांवड़ियों की लेकर इस वक्त विवाद छिड़ गया है. क्योंकि इस भीड़ में चलने वाले कुछ लोग कांवड़िया बनकर बवाल कर रहे हैं.

सड़कों पर लोगों को पीट रहे हैं कांवड़िए
कभी दुकानदार को पीट रहे हैं, कभी राहगीरों को पीट रहे हैं और हद तो तब हो गई, जब उन्हीं की सुरक्षा में तैनात जवान भी पीटे जा रहे हैं. अब इन कांवड़ियों की हरकतों को लेकर विपक्ष ने सरकारों को आड़े हाथ ले लिया है. एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांवड़ियों के भेष में दंगाई घूम रहे हैं तो वहीं सत्तारुढ़ दल के नेताओं का कहना है कि इन कांवड़ियों के रूप में सपा के गुंडे घुस गए हैं. अब सवाल यह उठता है कि सड़कों पर बवाल करने वाले कांवड़िए कोई भी हों. लेकिन इनसे आम जनता को कैसे सुरक्षा मिलेगी. क्योंकि ये भीड़ में चलते हैं और हुजूम बनाकर टूट पड़ते हैं.

अब हंगामा करने वाले कांवड़ियों के लगेंगे पोस्टर
हालांकि एक तरफ जहां योगी सरकार ने यह ऐलान किया है कि बवाल करने वाले कांवड़ियों के अब पोस्टर लगेंगे. वहीं उत्तराखंड की धामी सरकार तो ऐसे कांवड़ियों को पकड़कर जेल भेज रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि कांवड़ यात्रा अच्छे से चल रही है, जो भोले बाबा के सच्चे भक्त हैं, वे सच्ची यात्रा कर रहे हैं. कुछ सपाई घुस गए होंगे, जो गड़बड़ कर रहे हैं. वहीं डिप्टी सीएम

ब्रजेश पाठक ने बता दिया सपा के आदमी
ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांवड़ यात्रियों के बीच में समाजवादी पार्टी के कुछ अराजक तत्व कांवड़ यात्रियों के भेष में घुसकर कांवड़ यात्रियों को बदनाम कर रहे हैं. हमारी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर बहुत सख्त है, जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, हमारी सरकार कानून व्यवस्था के उल्लंघन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है. वहीं समाजवादी पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि भोजपुर में एक कहावत है, खेत खाय गदहा, मारल जाय जुलहा, ये दोनों डिप्टी सीएम हैं, वे डिप्टी सीएम कम सीएम के लिए फिक्र ज्यादा है. इनके पास कुछ काम बचा नहीं है. बता दें कि सोशल मीडिया हंगामा करने वाले कांवड़ियों के उत्पातों वाली वीडियो से भरा पड़ा है. हालांकि पुलिस ऐसे उग्र कांवड़ियों से सख्ती से निपट रही है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

Opinion: चाहे कांवड़‍िये सत्ता संरक्षित गुंडे, या सपा के… उत्‍पात मचाए तो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *