Paddy Farming : न खेत में पानी हो, न एक साथ डालें…3 किस्तों में लगाएं यूरिया, दोगुनी हो जाएगी धान की पैदावार
Paddy farming tips : धान में अगर नाइट्रोजन (यूरिया) का इस्तेमाल सही समय और सही तरीके से न किया जाए तो आधी से ज्यादा खाद बेकार चली जाती है. किसान अक्सर खेत में पानी भरा होने पर यूरिया छिड़क देते हैं, जिससे नाइट्रोजन मिट्टी की निचली सतह में बह जाती है या हवा में उड़ जाती है. शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि यूरिया कभी भी एक बार में या पानी भरे खेत में नहीं डालना चाहिए. हमेशा यूरिया को तीन भागों में बांटकर इस्तेमाल करें. पहला रोपाई के तुरंत बाद, दूसरा कल्ले फूटते समय और तीसरा बालियां बनने की शुरुआती अवस्था में डालें. खाद छिड़कने से पहले खेत का पानी निकाल देना चाहिए ताकि केवल नमी रहे. इससे यूरिया सीधे जड़ों तक पहुंचता है.