Pataka Factory Blast: सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण विस्फोट, 2 की मौत

0
Pataka Factory Blast: सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण विस्फोट, 2 की मौत


Last Updated:

Sharanpur Blast News: सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण धमाका हो गया. विस्फोट इतना भयंकर था कि आसपास के इलाके दहल उठे और फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक शव के चीथड़े उड़ गए और वह 500 मीटर दूर जाकर गिरा.

Zoom

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री का एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए.

Saharanpur Pataka Factory: गंगोह थाना इलाके के नया गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण धमाका हो गया. इस हादमें दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री का ठिकेदार और काम करने वाला एक युवक लापता है. धमाके से आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई. फैक्ट्री का एक हिस्सा काफी डैमेज हो गया और आग लग गई. एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन ने मीडिया को बताया जा रहा है कि बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को ढूंढ रहे हैं. जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक डेड बॉडी 500 मीटर दूर जाकर गिरी थी. धमाके की वजह से उसके चीथड़े उड़ गए थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके दहल उठे थे. वहीं, खबर मिलते ही पुलिस के साथ बचाव दल मौके पर पहुंच गया. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *