PG तक पढ़ाई, कम फीस और सेफ माहौल, लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन

0
PG तक पढ़ाई, कम फीस और सेफ माहौल, लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन


Last Updated:

रामपुर में बेटियों की पढ़ाई अब पहले जैसी चुनौती नहीं रही. यहां तीन प्रमुख सरकारी कॉलेज ऐसे हैं जो खासतौर पर लड़कियों के लिए इंटर से लेकर पीजी तक की पढ़ाई की सुविधा देते हैं. ये कॉलेज न सिर्फ घर के पास हैं, बल्कि कम फीस, सुरक्षित माहौल और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के चलते अभिभावकों की पहली पसंद बन चुके हैं. आइए जानते हैं रामपुर के इन तीन महत्वपूर्ण बालिका शिक्षण संस्थानों के बारे में.

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय (PG कॉलेज) रामपुर किले में स्थित एक पुरानी इमारत में संचालित होता है. यहां BA से लेकर MA तक की पढ़ाई कराई जाती है, और विषयों की अच्छी रेंज उपलब्ध है. कॉलेज का माहौल सुरक्षित है और पढ़ाई के लिए उपयुक्त माना जाता है.

सरकारी कॉलेज

यह कॉलेज रामपुर में PG लेवल पर पढ़ने वाली लड़कियों के लिए सबसे बड़ा विकल्प है. यहां की कई छात्राएं पढ़ाई के बाद नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रही हैं.

खुर्शीद कॉलेज

राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज, रामपुर को हाल ही में रामपुर किले के पास नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है. यहां कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होती है और लगभग 1,100 से ज्यादा छात्राएं यहां अध्ययन कर रही हैं.

खुर्शीद कॉलेज

यहां कला और विज्ञान दोनों स्ट्रीम में पढ़ाई की सुविधा है और पूरा टीचिंग स्टाफ महिला है. यह कॉलेज अब लड़कियों के लिए एक सुरक्षित, अनुशासित और सुलभ विकल्प बन चुका है.

जुल्फिकार कॉलेज

राजकीय जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामपुर थाना गंज के अंगूरी बाग में स्थित है. यह कॉलेज 2009 में शुरू हुआ था. यहां कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होती है और यह स्कूल यूपी बोर्ड से संबद्ध है.

जुल्फिकार कॉलेज

कॉलेज में करियर गाइडेंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं. यहां ऑनलाइन एडमिशन, फीस जमा करने की सुविधा और साफ-सुथरा माहौल उपलब्ध है.

रामपुर कॉलेज

रामपुर के ये तीनों कॉलेज बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मौका दे रहे हैं. अब लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ता, वे अपने ही शहर में सुरक्षित और बेहतर माहौल में पढ़ाई कर पा रही हैं.

homecareer

PG तक पढ़ाई, कम फीस और सेफ माहौल, लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *