Photo Gallery: घर में रखे चावल या गेहूं में नहीं लगेंगे घुन!, अपनाएं ये टिप्स

0
Photo Gallery: घर में रखे चावल या गेहूं में नहीं लगेंगे घुन!, अपनाएं ये टिप्स


Last Updated:

अक्सर घर में रखा गेहूं या चावल समय के साथ खराब होने लगता है, जिसका मुख्य कारण उसमें लगने वाले घुन होते हैं. ऐसे में इन्हें सुरक्षित रखने के लिए लोग घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं. ये नुस्खे आमतौर पर हर घर में आसानी से उपलब्ध मसालों पर आधारित होते हैं और इनका इस्तेमाल करके आप अपने अनाज को लंबे समय तक घुन-मुक्त रख सकते हैं.

अक्सर घर में रखे गेहूं और चावल में कीड़े लग जाते हैं, जिन्हें घुन कहते हैं. इससे घर की महिलाओं को सफाई में काफी परेशानी होती है और साथ ही चावल को उपयोग के समय बाहर निकालने में भी कठिनाई होती है.

local 18

चावल और गेहूं में लगे घुन को बाहर निकालने के लिए अक्सर लोग इस धूप में डाल देते हैं. इस प्रकार यह बाहर तो निकल जाते हैं लेकिन फिर चावल में पकने के बाद उसे तरह का स्वाद नहीं रह जाता है.

local 18

इस तरह की समस्या से निजात पाने के लिए गांव में लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. यह घरेलू नुस्खे न केवल गेहूं और चावल को घुन से बचाते हैं बल्कि पूरी तरह प्राकृतिक एवं लाभदायक होते हैं

local 18

चावल में यह छोटे-छोटे दिखने वाले हल्के काले रंग के घुन हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि यह आपके चावल और गेहूं में नजर ना आए इसके लिए आपको मात्र ₹10 में लॉन्ग खरीदे और घर में सूखा पड़ा हरा मिर्च जो लाल हो जाता है.

local 18

यह अचूक रामबाण इलाज है. लौंग और सुख लाल मरचा गेहूं चावल में रख देने के बाद ये घुन कहीं भी नजर नहीं आते हैं और जब तक या उसमें रहता है इसके अंदर घुसने से भी डरते हैं.

local 18

लौंग और लाल मिर्च की खुशबू से ही वह उसमें से निकाल कर भाग जाते हैं . 70 वर्ष की बासमती देवी बताती है कि वह अपने घर में गेहूं चावल को सुरक्षित रखने के लिए इसी देसी नुस्खे का उपयोग करते हैं.

local 18

अक्सर बरसात के मौसम में घुन ज्यादा देखने को मिलते हैं. लौंग और सूखा लाल मर्चा रख देने नमी तो दूर होती है साथ ही इस तरह की समस्या से निजात मिल जाता है.

local 18

किसी रासायनिक पदार्थ को रखने से अच्छा है. इस तरह के घरेलू नुस्खे आजमाएं. जो सेहत पर किसी तरह साइड इफेक्ट नहीं डालता है. जो मात्र 10 रुपये खर्च करके ही दूर हो सकता है. वैसे भी लगभग सभी घरों में लौंग और सूखा लाल मर्चा उपलब्ध होता है. जिसे बस गेहूं या चावल के बीच रखना होता है. या फिर मिला भी सकते हैं.

homelifestyle

Photo Gallery: घर में रखे चावल या गेहूं में नहीं लगेंगे घुन!, अपनाएं ये टिप्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *