PM मोदी की अपील का दिखा असर ,फ्लीट छोड़ अब ई-स्कूटी से चलेंगी मेयर प्रमिला पां

0
PM मोदी की अपील का दिखा असर ,फ्लीट छोड़ अब ई-स्कूटी से चलेंगी मेयर प्रमिला पां


Last Updated:

कानपुर नगर निगम से आई ये खबर अभी काफी चर्चा में हैं जहां कानपुर नगर निगम में पेट्रोल-डीजल बचाने और फ्यूल कंजर्वेशन को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की गई हैं. महापौर प्रमिला पांडेय ने अपनी एस्कॉर्ट/फ्लीट गाड़ी छोड़कर ई-स्कूटी इस्तेमाल करने का फैसला लिया है और अफसरों को भी निरीक्षण के दौरान कम गाड़ियों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं.

Kanpur: कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर बड़ा कदम उठाया है. अब वह नगर निगम मुख्यालय आने-जाने के लिए अपनी ई-स्कूटी का इस्तेमाल करेंगी. साथ ही मेयर ने साफ कहा कि जरूरत पड़ने पर ही कार या दूसरे बड़े वाहनों का उपयोग किया जाएगा. उनका मानना है कि छोटी दूरी के लिए ई-स्कूटी सबसे बेहतर विकल्प है और इससे ईंधन की बचत भी होगी .मेयर ने कहा कि देश में ईंधन की बचत को लेकर जो संदेश दिया गया है, उसे केवल सुनने तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि खुद भी उसे अपनाना चाहिए.

एक ही गाड़ी से निरीक्षण पर जाएंगे अधिकारी
मेयर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम के अधिकारियों के काम करने के तरीके में भी बदलाव करने का फैसला लिया है. उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि अब किसी भी प्रोजेक्ट या निरीक्षण के दौरान अलग-अलग अधिकारी अपनी अलग गाड़ियों से न जाएं. अब सभी अधिकारी एक ही वाहन से मौके पर जाएंगे ताकि बेवजह पेट्रोल और डीजल की खपत कम हो सके. मेयर ने कहा कि पहले एक ही काम के लिए कई गाड़ियां निकलती थीं, जिससे ईंधन की काफी बर्बादी होती थी.अब इसे रोका जाएगा और जरूरत के हिसाब से ही वाहन इस्तेमाल होंगे.

पार्षदों और शहरवासियों से भी की अपील
मेयर ने कहा कि वह नगर निगम के पार्षदों से भी कहेंगी कि जहां संभव हो वहां ई-स्कूटी या साझा वाहन का इस्तेमाल करें. उनका कहना है कि अगर जनप्रतिनिधि खुद बदलाव अपनाएंगे तो आम लोग भी प्रेरित होंगे. उन्होंने गैस और बिजली के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि आज समय की जरूरत है कि हर व्यक्ति बचत की आदत डाले. इससे घर का खर्च भी कम होगा और देश की ऊर्जा जरूरतों पर भी दबाव घटेगा.

शहर में हो रही पहल की चर्चा
वहीं मेयर के इस फैसले की अब शहरभर में चर्चा हो रही है. नगर निगम आने वाले लोगों का कहना है कि जब बड़े पदों पर बैठे लोग खुद उदाहरण पेश करते हैं तो उसका असर आम लोगों पर भी पड़ता है. कई लोगों ने इसे अच्छी और जरूरी पहल बताया हैं साथ ही बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के बीच इस तरह के कदम आने वाले समय में और भी जरूरी साबित होंगे.

About the Author

शिवानी गुप्ता

Shivani Gupta is a Media Professional with 3 years of experience in reporting, content writing and production. She has worked with reputed media organizations like News18, Hindustan Times⁠, DEN Kashi ⁠and The L…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *