PM की अपील…मानने को तैयार नहीं माननीय जी, निकाल रहे गाड़ियों का काफिला
Last Updated:
Mirzapur News: माननीय के भौकाल पर मिर्जापुर की जनता ने अपनी बात रखी है. मिर्जापुर के रहने वाले दिलीप सिंह गहरवार ने बताया कि पीएम की अपील सिर्फ हमलोग मान रहे हैं. नेता लोगों पर कोई असर नहीं है. सब धुंआ-धार गाड़ियों से चल रहा है. सरकार से निवेदन है कि सबसे पहले जितने मंत्री, सांसद और विधायक है. वह पल करते हुए गाड़ियों का उपयोग कम करें. कोशिश करें कि इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों का उपयोग करें.
मिर्जापुर: तेल संकट के चलते जहां पीएम और सीएम के काफिले में गाड़ियां कम करके तेल बचत करने के संकेत दिये जा रहे हैं जिससे दूसरो को प्रेरित किया जा सके. लेकिन यूपी के मिर्जापुर जिले में भौकाल और शान में काफिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. नेताजी पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आने को तैयार नहीं है. पीएम की अपील का कितना असर है, इसका लोकल 18 ने रियलिटी चेक किया है. रियलिटी चेक में अधिकारियों पर असर नज़र आ रहा है, लेकिन माननीय जी अभी भी स्टेटस सिंबल में जी रहे हैं. कुछ नेताओं के काफिला में एक-आध की कमी आई तो वहीं विनीत सिंह अभी भी पीएम के दो से आगे 4 सफेद चमचमाती फार्च्यूनर के साथ मिर्जापुर में भौकाल काटते नजर आ रहे हैं.
पीएम की अपील केवल जनता मान रही है
माननीय के भौकाल पर मिर्जापुर की जनता ने अपनी बात रखी है. मिर्जापुर के रहने वाले दिलीप सिंह गहरवार ने बताया कि पीएम की अपील सिर्फ हमलोग मान रहे हैं. नेता लोगों पर कोई असर नहीं है. सब धुंआ-धार गाड़ियों से चल रहा है. सरकार से निवेदन है कि सबसे पहले जितने मंत्री, सांसद और विधायक है. वह पल करते हुए गाड़ियों का उपयोग कम करें. कोशिश करें कि इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों का उपयोग करें. ताकि, जनता को लगे कि पहल हो रही है. ऐसे में नेता आदेशों की धज्जियां उड़ाएंगे तो जनता क्यों ना गाड़ियों का उपयोग क्यों नहीं करेगी.
नेताओं पर नहीं है असर
शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक देश भर के अलग-अलग राज्यों में चुनाव थे. तब यह अपील नहीं की गई. क्योंकि, नेताओं को लंबी-लंबी गाड़ियों के साथ काफिला निकलना था. मिर्जापुर जिले में भी एक ऐसे ही माननीय जी है, जो कई गाड़ियों के साथ काफिला निकलते हैं. अधिकारियों के सामने ही घरेलू सिलेंडर का उपयोग हो रहा है. ऐसे में आम जनता कब तक नियमों का पालन करें. सबसे पहले बड़े अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को सामने आना चाहिए और नियम का पालन करना चाहिए ताकि जनता भी या बात समझ सके.
वैश्विक संकट की दिख रही आहट
मधुकर मिश्रा ने कहा कि वैश्विक संकट को देखते हुए सभी को इसका पालन करना चाहिए, जो भी जनप्रत्तिनिधि और नेता गाड़ियों से चल रहे हैं और प्रधानमंत्री के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. राष्ट्र से जुड़ा मामला है. सबसे पहले उनको आगे आना चाहिए. अजीत सिंह ने कहा कि तेल बचाना आर्थिक रूप से देश को मजबूत करना है. सभी को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए. ताकि, संकट के समय में आर्थिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें