PM मोदी को गाली देने वाली रुचिका को बड़ी राहत, अब नहीं होगा कोई एक्शन
Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की को बड़ी राहत मिली है. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट की जिस अधिवक्ता ने लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, उन्होंने एफआईआर वापस ले ली है.
रुचिका सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ले ली गई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
नोएडाः कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाली 15 साल की लड़की के मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है. उन्होंने कहा कि वह अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं क्योंकि लड़की ने माफी मांग ली है और प्रधानमंत्री ने उसे माफ कर दिया है. शिकायत दर्ज कराने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह ने कहा, “मैंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें कहा था कि अगर लड़कियां माफी मांग लेंगी, तो मैं अपनी शिकायत वापस ले लूंगी.”
स्मृति सिंह ने लगाए थे गंभीर आरोप
गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह ने एक्सप्रेसवे थाने में बीते बुधवार को मामला दर्ज कराया गया था. स्मृति सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 23 जुलाई को इस लड़की ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया. ऐसा करने से संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है. यह सब जानबूझकर किया गया है. इससे विद्वेष फैलाने और लोक शांति को भंग करने की मंशा से किया गया था.
इन धाराओं के तहत दर्ज हुई थी fir
स्मृति सिंह ने लड़की के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, 353 (1) और 356 (1) के तहत मामला दर्ज किया है. इन धाराओं के मुताबिक लड़की को दो से तीन साल तक की सजा भी हो सकती थी. साथ में जुर्माना भी लगाया जा सकता था.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
और पढ़ें