Public Opinion : कोहली के रिटायरमेंट से मेरठ के फैंस दुखी, कहा- इंग्लैंड के खिलाफ टीम पर पड़ेगा असर

0
Public Opinion : कोहली के रिटायरमेंट से मेरठ के फैंस दुखी, कहा- इंग्लैंड के खिलाफ टीम पर पड़ेगा असर


Last Updated:

Public Opinion : विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर मेरठ के फैंस दुखी हैं. युवाओं का मानना है कि कोहली को इंग्लैंड सीरीज में खेलना चाहिए था. उनके संन्यास से इंग्लैंड दौरे पर टीम पर असर पड़ेगा. हाला…और पढ़ें

X

विराट कोहली

हाइलाइट्स

  • कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.
  • मेरठ के फैंस कोहली के संन्यास से दुखी.
  • इंग्लैंड सीरीज पर कोहली के संन्यास का असर पड़ेगा.

मेरठ : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. गौरतलब है ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तीसरे बड़े खिलाड़ी हैं. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लिया था जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने इसी सप्ताह क्रिकेट को अलविदा कहा है. पिछले कई दिनों खबरें चल रही थी कि कोहली लाल गेंद के प्रारूप में आगे नहीं खेलना चाहते हैं. अब किंग कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट प्रारूप में अलविदा कह दिया है. किंग कोहली के अचानक संन्यास लेने के बाद मेरठ में माहौल क्या है. ये जानने के लिए लोकल 18 ने मेरठ के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों से खास बातचीत की.

गौरतलब है कि कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले लिया था और अब वह भारत के लिए टेस्ट जर्सी में भी नजर नहीं आएंगे. हालांकि कोहली ने वनडे प्रारूप में खेलते नजर आएंगे. कोहली से पहले बुधवार को रोहित शर्मा ने भी टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था. भारत जून में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है, ऐसे में रोहित के बाद कोहली का टेस्ट से संन्यास लेना भारत के लिए बड़ा झटका है।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम पर पड़ेगा असर
युवा क्रिकेटर अमित ने कहा कि इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने का असर टीम पर जरूर पड़ेगा. ये दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं. जब विराट कोहली टीम में होते हैं, तो हर किसी को उम्मीद रहती है कि भारतीय टीम सीरीज जीतेगी, क्योंकि वह विपरीत परिस्थितियों में भी मैच जीतना जानते हैं.

अभी कुछ साल और खेलना चाहिए था
युवा क्रिकेटर शुभम ने कहा कि विराट कोहली जिस तरह से परफॉर्म कर रहे थे, उन्हें कुछ साल और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था. विराट में बहुत क्षमता है और कई बार चोटिल होने के बावजूद उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उनके संन्यास से शुभम निराश हैं, क्योंकि अब वह अपने फेवरेट बैट्समैन को टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे.

कोहली के फैसले का करेंगे सम्मान
अन्य खिलाड़ियों ने भी कहा कि विराट कोहली की क्षमता उनके लिए प्रेरणादायक है. बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में विराट का कोई मुकाबला नहीं है. किसी को उम्मीद नहीं थी कि विराट अभी संन्यास लेंगे, लेकिन यह उनका फैसला है और हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं. क्रिकेट के क्षेत्र में उन्होंने कई कीर्तिमान हासिल किए हैं.

बेहतरीन रहा है सफर
युवा क्रिकेटर आर्यन ने बताया कि विराट कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक उन्होंने हर टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. विराट ने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए हैं, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. विराट कोहली टेस्ट मैचों में अब तक 9230 रन बना चुके हैं, जिसमें 7 दोहरे शतक, 31 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecricket

कोहली के रिटायरमेंट से मेरठ के फैंस दुखी, कहा- टीम पर पड़ेगा असर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *