Public Opinion: चैंपियंस ट्रॉफी पर भी होगा भारत का कब्जा, मेरठ के युवा क्रिकेटरों ने दी ये सलाह
Last Updated:
Meerut News in hindi today: युवा क्रिकेटर कहते हैं कि मैच के दौरान बॉलिंग, बैटिंग के साथ फील्डिंग भी काफी महत्वपूर्ण स्थान रखती है. ऐसे में टीम इंडिया को फील्डिंग पर भी काफी ध्यान देना होगा.
सांकेतिक फोटो
मेरठ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया की टीम से 4 मार्च 2025 को टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला होना है. इस पर देशवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं. ऐसे में लोकल 18 की टीम ने स्पोर्ट्स सिटी मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में भविष्य के युवा क्रिकेटरों से बातचीत की.
शुरुआती बैट्समैन को बनाने होंगे रन
युवा क्रिकेटर आयुष ने लोकल-18 बातचीत करते हुए बताया कि भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी दमदार मानी जाती है लेकिन, भारतीय टीम अगर बेहतर प्लानिंग के साथ इस मैच में उतरेगी तो निश्चित सफलता हासिल करते हुए सेमीफाइनल मुकाबला जीतेगी और अबकी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी भारतीय टीम हासिल करेगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण किरदार शुरुआती दौर में निभाना होगा.
इन खिलाड़ियों पर है सबसे ज्यादा भरोसा
युवा क्रिकेटर आकाश ने विराट कोहली और श्रे्यस अय्यर की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैच में यह दोनों क्रिकेटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. विराट कोहली की खासियत कि बात की जाए तो वह मैच में कमबैक करने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में उन्हें पूरा भरोसा है कि विराट कोहली की दमदार बैटिंग इस मैच में देखने को मिलेगी. इसके सामने ऑस्ट्रेलिया टीम पूरी तरीके से ढ़ेर रहेगी. इतना ही नहीं युवा क्रिकेटरों ने कहा कि रोहित शर्मा भी मैच में कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे.
इन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान
युवा क्रिकेटर कहते हैं कि मैच के दौरान बॉलिंग, बैटिंग के साथ फील्डिंग भी काफी महत्वपूर्ण स्थान रखती है. ऐसे में टीम इंडिया को फील्डिंग पर भी काफी ध्यान देना होगा. अगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का एक भी कैच छूट जाता है तो वह पूरे मैच को बदलने की ताकत रखते हैं. ऐसे में फील्डिंग पर विशेष फोकस करते हुए रणनीति बनानी होगी.
उन्होंने कहा कि बोलेरो में स्पिनर को महत्वपूर्ण रोल निभाने होगा. वरुण चक्रवर्ती को लेकर युवाओं में अलग-अलग राय देखने को मिली. युवा क्रिकेटर का कहना है कि वरुण चक्रवर्ती बॉलिंग तो अच्छी करते हैं लेकिन फील्डिंग में मैच में उस दिन भी खामियां देखने को मिली थी. ऐसे में उन्हें फील्डिंग में भी विशेष ध्यान रखना होगा.
बताते चलें मेरठवासी भी अब 4 मार्च 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिससे कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से पिछले मैच का अपना बदला लेते हुए चैंपियंस ट्रॉफी से ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखाए.
Meerut,Uttar Pradesh
March 03, 2025, 22:56 IST