Railway News : मुरादाबाद मंडल की कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला गया मार्ग, यहां देखें पूरी लिस्ट
मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद मंडल की कई ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इन ट्रेनों में कई रद्द कर दी गई हैं. कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है. पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं. फिरोजपुर मंडल के सनेहवाल-अमृतसर रेल खंड के जंडियाला स्टेशन पर होने वाले प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते मुरादाबाद रेल मंडल की कई ट्रेनों के संचालन में अस्थाई परिवर्तन किया गया है. यह काम 27 जून से 14 जुलाई तक चलेगा. मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 26 जून से 11 जुलाई तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग जबकि 12 जुलाई से 14 जुलाई तक नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेनों की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर अथवा संबंधित स्टेशन से प्राप्त कर लें.
-अमृतसर-हरिद्वार (12054 13 व 14 जुलाई)
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें (अमृतसर-तरनतारन ब्यास मार्ग)
-04652 अमृतसर-जयनगर (27, 29 जून, 2, 4, 6, 9, 11, 13 जुलाई)
-14650/14674 अमृतसर-जयनगर (27 जून से 2 जुलाई, 5 व 14 जुलाई)
-22446 अमृतसर-कानपुर (1 जुलाई)
-14673/14649 जयनगर-अमृतसर (30 जून से 10 जुलाई)
-12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर (209 जुलाई)
-04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर (4 जुलाई)
-12357 कोलकाता-अमृतसर (5 व 8 जुलाई)
-15211 दरभंगा-अमृतसर (26-30 जून, 2, 7, 8, 10 जुलाई)
-14604 अमृतसर-सहरसा (2 जुलाई) 35 मिनट पुनर्निर्धारण, 25 मिनट नियंत्रण (कुल 60 मिनट देरी)
-22424 अमृतसर-गोरखपुर (13 जुलाई) 20 मिनट पुनर्निर्धारण व 20 मिनट नियंत्रण.
-14674 अमृतसर-जयनगर (13 जुलाई) 25 मिनट पुनर्निर्धारण व 20 मिनट नियंत्रण.